नोट बदलने की याचिका पर सीबीआई ने नहीं किया जवाब दायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राज खुराना से जुड़े डेढ़ करोड़ रुपये रिश्वत मामले में बरामद हुए 15 लाख रुपये की पुरानी करेंसी को बदलने की मांग को लेकर शिकायतकर्ता की ओर से याचिका दायर की गई थी।
फिलहाल याचिका पर सीबीआई ने जवाब दाखिल नहीं किया है। मामले में शिकायतकर्ता पंजाब ऑटोमोबाइल मकेनिक्स एसोसिएशन के महासचिव मनदीप सिंह ने सीबीआई की विशेष अदालत में अर्जी दायर की थी। मामले की अगली सुनवाई नौ जनवरी को होगी।
अर्जी पर मामले में सह आरोपी और पंजाब के एक पूर्व मंत्री के पीए भाग सिंह की ओर से बचाव पक्ष ने आपत्ति होने से इंकार किया है। यह रकम सीबीआई के मालखाने में जमा है।
पुरानी करेंसी बदलने की याचिका दायर
सीबीआई ने इस मामले में 15 लाख रुपये कैश और 15-15 लाख रुपये के नौ चेक बरामद किए थे। वहीं, सोमवार को कोर्ट में पेश की गई एक रिपोर्ट में राज खुराना की 26 दिसंबर को गुड़गांव में लंबी बीमारी के बाद निधन होने की सूचना दी गई है।
अगली तारीख पर राज खुराना का डेथ सर्टिफिकेट भी अदालत में पेश किया जा सकता है। राजपुरा से बीजेपी के पूर्व विधायक रहे चुके 65 वर्षीय खुराना फेफड़े और किडनी के इंफेक्शन से पीड़ित थे।
उनके निधन के बाद अब मामले में अन्य दो सह आरोपी दविंदर गिल और भाग सिंह के खिलाफ ही शेष ट्रायल चलेगा। सीबीआई ने राज खुराना, फ र्म एंड सोसाइटी डिपार्टमेंट के रजिस्टार विभाग के पूर्व अधिकारी दविंदर सिंह को 5 मई 2011 को गिरफ्तार किया था।
वहीं, पंजाब के एक पूर्व मंत्री के पीए भाग सिंह की गिरफ्तारी बाद में की गई थी। जांच एजेंसी के आरोप के मुताबिक मेकेनिक एसोसिएशन के सदस्यों के खिलाफ दायर एक शिकायत को खत्म करने की एवज में यह रिश्वत मांगी गई थी।