{"_id":"66d66bf1009370c9bb0b9c6a","slug":"the-campaign-will-end-at-9-pm-tonight-chandigarh-news-c-16-pkl1043-506744-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"PU student council election: आज रात नौ बजे थम जाएगा प्रचार... फिर एक-एक छात्र से संपर्क करेंगे उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PU student council election: आज रात नौ बजे थम जाएगा प्रचार... फिर एक-एक छात्र से संपर्क करेंगे उम्मीदवार
Tue, 03 Sep 2024 07:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 07:22 AM IST
सार
पीयू समेत सभी काॅलेजों में पांच सितंबर को छात्र परिषद के चुनाव होंगे। पीयू में 15854 मतदाता अपनी पसंद के प्रतिनिधि चुनेंगे। वहीं, शहर के 11 काॅलेजों के करीब 43000 मतदाता अपना-अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए वोट करेंगे।
विज्ञापन
पीयू में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) और शहर के 11 कॉलेजों में छात्र परिषद के चुनाव के लिए चल रहा प्रचार मंगलवार रात नौ बजे थम जाएगा।
छात्र संगठनों के जुलूस निकालने, नारे लगाने पर रोक लग जाएगी और चार से अधिक कार्यकर्ता साथ में प्रचार नहीं कर सकेंगे। उम्मीदवार केवल एक-एक छात्र से संपर्क कर वोट मांग सकते हैं। छात्र संगठन के पांच से अधिक कार्यकर्ता एक जगह इकट्ठा होकर चर्चा नहीं कर सकेंगे।
पीयू छात्र परिषद चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए नौ, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और महासचिव पद के लिए पांच उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं। मंगलवार को प्रचार के अंतिम दिन छात्र संगठन अपनी पूरी ताकत झोंकेंगे।
डिपार्टमेंट रिप्रेजेंटेटिव के 127 पदों के लिए विभिन्न छात्र संगठनों के साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में है। कैंपस के सभी विभागों में 306 बैलेट बॉक्स को रखा जा चुका है। डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित चौहान ने बताया कम संख्या वाले विभागों में मतदान के लिए एक-एक बूथ बनाए गए हैं जबकि यूआईएलएस, यूआईईटी जैसे बड़े विभागों में एक से अधिक बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
मंगलवार रात नौ बजे तक छात्र संगठनों के कार्यकर्ता अपने उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार कर सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवार सिर्फ एक-एक छात्र से संपर्क कर अपने लिए वोट मांग सकते हैं। वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी और विद्यार्थियों को मतदान के लिए सवा 10 बजे तक बूथ में एंट्री मिलेगी।