फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The bird collided with the plane as soon as it took off; Made a safe landing at the airport, passengers safe

Chandigarh News: उड़ान भरते ही विमान से टकराया पक्षी<bha>;</bha> एयरपोर्ट पर कराई सुरक्षित लैंडिंग, यात्री सुरक्षित

Thu, 22 Jun 2023 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
The bird collided with the plane as soon as it took off; Made a safe landing at the airport, passengers safe
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह उड़ान भरते ही विमान से एक पक्षी टकरा गया। आनन-फानन विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। बाद में दोपहर बाद यात्रियों को दूसरे विमान से श्रीनगर भेजा गया।इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6E-6077 बुधवार सुबह 7:55 बजे चंडीगढ़ से पर श्रीनगर के लिए रवाना हुई। एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान से एक पक्षी से टकरा गया। विमान में 185 यात्री सवार थे। पक्षी से टकराने की घटना की जानकारी पायलट ने तुरंत शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी। इसके बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी हरकत में आ गई और विमान की वापस एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग करवाकर सभी यात्रियों को उतार लिया गया।
विज्ञापन

इस संबंध में चंडीगढ़ एयरपोर्ट के सीईओ राकेश रंजन सहाय ने बताया कि यह घटना सुबह की है। पक्षी से टकराने के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतार लिया गया है। सभी यात्री सुरक्षित रहे। सीईओ राकेश रंजन ने बताया कि पक्षी से टकराने की घटना के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से श्रीनगर रवाना किया गया।
विज्ञापन


पांच यात्रियों ने ले लिया रिफंड
सीईओ ने बताया कि सुबह की फ्लाइट में कुल 185 यात्री सवार थे, जो श्रीनगर जा रहे थे। इस घटना के बाद जब फ्लाइट रद्द करनी पड़ी तो इनमें पांच यात्रियों ने एयरलाइंस से अपने टिकट का पैसा रिफंड ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed