फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Best employee of PU rewarded

सर्वश्रेष्ठ कर्मियों को मिला सम्मान, पुरस्कार राशि भी बढ़ाई

Tue, 28 Jan 2020 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Best employee of PU rewarded
चंडीगढ़। पीयू में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। वीसी प्रो. राजकुमार ने ध्वजारोहण किया। परेड ग्राउंड में गार्डन ऑफ ऑनर हुआ। इस दौरान वीसी ने पीयू की उपलब्धियों के बारे में बताया। साथ ही साल में बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की पुरस्कार राशि 2100 से बढ़ाकर 5100 रुपये करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पीयू रिसर्च में काफी नाम कमा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी ख्याति है। इसे और आगे ले जाने में सभी लोग जुट जाएं। उन्होंने बेहतर रैंक लाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, मल्टीपरपज ऑडिटोरियम, गर्ल्स हॉस्टल नंबर 11 पीयू को जल्द मिल जाएंगे। रूसा के तहत 50 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है। इस रकम से रिसर्च और बेहतर हो पाएंगे। 140 प्रोजेक्ट पर काम हो सकेगा। रजिस्ट्रार प्रो. करमजीत सिंह ने स्वागत भाषण दिया। इस दौरान पीए वर्षा लूथरा, केवल कृष्ण, परमिंदर सिंह, कमलदत्त, रामेश्वरी, रामसिंह, बहादुर, राकेश सहित कई कर्मियों को बेहतर कार्य करने पर 2100 रुपये का पुरस्कार दिया गया। इस बार पीयू में पहली बार अधिकांश भवनों पर झंडा लगाया गया। कार्यक्रम में वीसी की पत्नी कुसुम सिंह, डीयूआई प्रो. शंकरजी झा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. परविंदर सिंह, डीन रिसर्च प्रो. आरके सिंगला सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed