फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The Ashirwad scheme is now implemented only through service centers; a portal has been added.

कर्मचारियों की जायज मांगों पर सरकार करेगी विचार: डॉ. रवजोत सिंह

Wed, 28 Jan 2026 06:45 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 06:45 PM IST
विज्ञापन
The Ashirwad scheme is now implemented only through service centers; a portal has been added.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को उनकी जायज मांगों पर विचार करने का भरोसा दिलाया है। संसदीय मामलों और एनआरआई मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में शिक्षा विभाग की 13 कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी विभिन्न मांगों पर चर्चा की।
मंत्री ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों सहित कई अहम मुद्दों का समाधान पहले ही किया जा चुका है, जबकि शेष मांगों पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी और सभी उचित मांगों का समाधान चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। बैठक के दौरान शिक्षा सचिव सोनाली गिरी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। डॉ. रवजोत सिंह ने शिक्षा विभाग और संबंधित विभागों को मांगों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारी हितैषी है और सभी जनसेवकों के लिए सकारात्मक एवं सहयोगात्मक कार्य वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार कर्मचारियों के साथ संवाद के जरिए समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed