{"_id":"5e71307b8ebc3ea4be736a38","slug":"the-amount-received-under-rusa-will-soon-be-given-to-teachers-for-research-chandigarh-news-pkl3698791136","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूसा के तहत मिली रकम जल्द रिसर्च के लिए शिक्षकों को दी जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूसा के तहत मिली रकम जल्द रिसर्च के लिए शिक्षकों को दी जाएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के 60 से अधिक शिक्षकों को रिसर्च के लिए इसी माह के आखिरी सप्ताह तक रकम भेजी जाएगी। कुछ शिक्षकों के प्रोजेक्ट कमेटी को रास नहीं आए तो कुछ में सुधार का भी सुझाव दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि सुधार के बाद कमेटी को प्रोजेक्ट ठीक लगे तो वह भी पास हो जाएंगे।
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान यानी रूसा के तहत पीयू को तीन माह पहले 50 करोड़ रुपये मिले थे। इस रकम के मिलने से पहले पीयू प्रशासन ने सभी शिक्षकों से रिसर्च प्रोजेक्ट मांगे थे, जिन पर काम करना था। इसके लिए 145 प्रोजेक्ट पीयू को मिले थे। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई। इस कमेटी ने रिसर्च प्रोजेक्ट पर काम किया, जो प्रोजेक्ट बेहतर मिले उसके लिए धन आवंटित किया गया है। सूत्रों का कहना है कि 60 से अधिक शिक्षकों का इसके लिए चयन हुआ है, जो रिसर्च करेंगे। किसको कितनी रकम मिली यह अभी सार्वजनिक नहीं है लेकिन इसी माह के आखिरी तक रकम संबंधित शिक्षकों को भेज दी जाएगी। कोई रिसर्च एक साल तो कोई तीन साल का होगा। माना जा रहा है कि यह रिसर्च पूरी होने के बाद पीयू की रैंकिंग में बड़ा सुधार आ सकता है। साइटेशन से लेकर परसेप्शन भी सुधरेगा।