{"_id":"5fb8268a8ebc3e9bf228daca","slug":"the-accused-who-shot-tiktok-star-sent-to-jail-chandigarh-news-pkl39465795","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकटॉक स्टार को गोली मारने वाले आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकटॉक स्टार को गोली मारने वाले आरोपियों को भेजा जेल
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-9 एसको बार के बाहर टिकटॉक स्टार सौरव को गोली मारने वाले गैंगस्टर सागर न्यूट्रॉन और सुखदीप उर्फ सुक्खी का रिमांड खत्म होने पर शुक्रवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार तमंचे, दो मैगजीन समेत छह कारतूस बरामद किए हैं।
11 अक्तूबर की रात जीरकपुर की प्रीत कॉलोनी निवासी टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर सेक्टर-9 स्थित एसको पब बार में आया था। क्लब में डांसिंग फ्लोर पर नाचने के दौरान नोट लुटाने को लेकर मोविस से नोकझोंक हो गई। सौरव देर रात क्लब के बाहर आकर किसी से फोन पर बात कर रहा था, तभी उस पर गोलियां बरसा दी गईं। एक गोली सौरव की जांघ में लगी। जिसके बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने लुधियाना निवासी आरोपी सागर, मोविस, सुखदीप उर्फ सुक्खी समेत एक नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने मामले अलग अलग जगहों से चारों उक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया। कब्जे से एक तमंचा समेत कारतूस बरामद हुआ था। आरोपी मोविस को जेल और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया था। जबकि गैंगस्टर सागर न्यूट्रॉन और सुखदीप रिमांड पर थे। रिमांड के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था कि पंजाब जेल में बंद कुख्यात अपराधी बग्गा खान और दलबीर सिंह उर्फ बीरा ने जालंधर के प्रॉपर्टी डीलर शशि शर्मा को मारने के लिए काम सौंपा था और ये हथियार भी उनके द्वारा मुहैया करवाया गया था। उन्होंने शशि शर्मा के घर की रेकी की, लेकिन घर के आसपास पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के कारण शशि शर्मा को मारने में सफल नहीं हो सके थे। इसके बाद आरोपी चंडीगढ़ के कैंबवाल गांव के पास जंगल क्षेत्र में चार तमंचा समेत छह कारतूस को छुपा दिया था।