फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accused of attacking ADGP's PA arrested

Chandigarh News: एडीजीपी के पीए पर हमले का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
The accused of attacking ADGP's PA arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार (46) के सिर पर फावड़े से हमले के आरोपी हरियाणा के हिसार निवासी अरिंदम उर्फ सुनील (25) को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है। घटना बीते एक अगस्त की आधी रात को सेक्टर-6 स्थित गुरुद्वारा गुरसागर साहिब में बने ओल्ड एज होम में घटी थी। इस हमले में आरोपी भी घायल हो गया था। सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पंजाब में लगभग 11 साल से एडीजीपी के पीए तैनात हैं। वे जालंधर के प्रीत एनक्लेव में रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना वाली रात वे कमरा नंबर 205 में रुके थे। रात लगभग 11.55 बजे कोई जोर से चीखता सुनाई पड़ा। इस बीच आरोपी उनके कमरे का शीशा तोड़ कर अंदर दाखिल हो चुका था। वह उनके साथ बहस करते उन्हें धमकियां देने लगा और सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। इस दौरान साथ के कमरे में सो रही एक महिला आई और बीचबचाव करने लगी। इसमें महिला को भी हल्की चोटें आई थीं। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद एसआई को सेक्टर 16 के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सेक्टर-3 पुलिस थाना ने घटना का जायजा लेने के बाद बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गफलत में एसआई पर हमला कर दिया था। दरअसल आरोपी की पहले किसी व्यक्ति से बहस हुई थी। उसे लगा कि एसआई ही वह व्यक्ति है। हालांकि, पुलिस इस सारे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed