{"_id":"678022510b2e8ff8150f7970","slug":"the-accused-had-absconded-after-attacking-his-girlfriend-with-a-knife-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1049-604786-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर हुआ था फरार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला कर हुआ था फरार, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। गर्लफ्रेंड पर चाकू से 10-12 वार कर गंभीर रूप से घायल करने के बाद फरार आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस ने आरोपी सेक्टर-25 निवासी गोलू उर्फ गांधी को जिला अदालत में पेश किया। यहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस शुक्रवार को उसे दोबारा अदालत में पेश करेगी। इस आरोपी को सारंगपुर थाने के एसएचओ हरमिंदरजीत सिंह के नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है। इनके पास दो दिन से सेक्टर-11 थाने का एडिशनल चार्ज है।
उन्होंने करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांधी ने 17 दिसंबर को सेक्टर-25 में गर्लफ्रेंड संजना पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद फरार होकर सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर जान से मारने की धमकी दी थी। उसने कहा था कि अगर बच गई, तो वह फिर से उसे मौत के घाट उतार देगा। वह उसकी मां को भी मार देगा।
इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही थी। वहीं, घायल संजना ने बताया था कि आरोपी उसे कहीं भी जाने पर रोक-टोक करता था। उसके ऊपर कई बंदिश लगा रखी थी। गोलू उर्फ गांधी संजना का किसी तीसरे व्यक्ति के साथ संबंध होने का शक भी जता रहा था। इसके चलते दोनों के बीच बहस हो गई थी और आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था।