फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The accidented car was repaired and sold as new for Rs 59 lakh

Chandigarh News: दुर्घटनाग्रस्त कार को रिपेयर करवा नई बताकर 59 लाख में बेची

Thu, 04 Jul 2024 06:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
The accidented car was repaired and sold as new for Rs 59 lakh
चंडीगढ़। दुर्घटनाग्रस्त कार को रिपेयर करवा नई बताकर 59 लाख रुपये में बेचने पर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रामा मोटर सेल्स एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड और अनुराग मल्होत्रा एमडी फोर्ड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड प्लॉट नंबर 13-16 एल्कोट सेज, चेन्नई (तमिलनाडु) और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सेक्टर-22/बी के एससीओ नंबर 1032-33 स्थित जेएच एंड कंपनी के पार्टनर हर्षबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने 17 अप्रैल 2019 को अधिकृत डीलर रामा मोटर सेल्स एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड से स्पोर्ट्स कार फोर्ड मस्टैंग जीटी खरीदी थी। कार उन्हें 59 लाख रुपये में बेची गई थी। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि उक्त कार नहीं बल्कि पुरानी है जिसे आराेपियों ने झूठ बोलकर धोखे से बेची थी। कार की खरीद से करीब एक महीने पहले 7 मार्च को इस कार की दुर्घटना के बाद बड़ी मरम्मत की गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed