फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The absconding accused of robbing 150 grams of gold arrested

150 ग्राम सोना लूट का फरार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 22 Oct 2020 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
The absconding accused of robbing 150 grams of gold arrested
चंडीगढ़। सेक्टर-23/डी स्थित एक मकान में घुसकर बीते शनिवार को 150 ग्राम सोना लूटने के मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान धनास के स्मॉल फ्लैट्स निवासी उमेश उर्फ छोटू के रूप में हुई है। पुलिस ने उससे वारदात में इस्तेमाल चाकू के अलावा बाकी 40 फीसदी सोना बरामद कर लिया है। वीरवार को आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा। वहीं, आरोपी विकास का एक दिन रिमांड खत्म होने पर न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
विज्ञापन

सम्राट (24) ने पुलिस दी शिकायत में बताया था कि वह सेक्टर-23/डी स्थित मकान नंबर 3488 में दोस्त आशीष के साथ ऊपरी मंजिल पर रहता है। दोनों सोना तराशने के कारीगर हैं। ज्वेलर्स उसे सोना देते हैं और फिर काम के हिसाब वह बालियां, कड़ा, मंगलसूत्र वगैरह बनवाकर उन ज्वैलरों को देता है, जिसके चलते उसे कमीशन मिलता है। उसका दोस्त आशीष सोलन गया हुआ था। शनिवार को वह घर में अकेला था। इस दौरान दो युवक चाकू की नोक पर उससे 150 ग्राम सोना लूट फरार हो गए। सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने आरोपी विकास और कमलेश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि वारदात को अंजाम देने वाले नया गांव निवासी आरोपी राहुल की दिल का दौरा पड़ने से मौत भी हो गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर करीब 60 फ़ीसदी सोना बरामद कर लिया था। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 392 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed