{"_id":"5943f51d4f1c1be61c8b47ff","slug":"thawarchand-gehlot-union-minister-for-social-justice-punjab-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केन्द्रीय मंत्री का पंजाब दौरा, आगामी निगम चुनाव को लेकर तैयार की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केन्द्रीय मंत्री का पंजाब दौरा, आगामी निगम चुनाव को लेकर तैयार की रणनीति
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
Updated Sat, 17 Jun 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा का नाश करो, देश का विकास करो। यह नारा दिया है केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावरचंद गहलोत ने। गहलोत पंजाब भाजपा प्रधान विजय सांपला के साथ स्वामी विवेकानंद नशा छुड़ाओ केंद्र पहुंचे थे। उन्होंने नशे के आदी युवकों से बातचीत करते हुए उन्हें नशा छोड़कर नई जिंदगी जीने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि नशा छोड़ने वाले लोगों को सरकार के तरफ से सहूलियतें दी जाएंगी।
गहलोत ने कहा कि पंजाब गुरुओं, पीरों, वीरों की धरती है। इस धरती पर नशा कोढ़ बन गया है। नशा बढ़ने से पंजाबी गबरू इसके शिकार हो रहे हैं। भारत सरकार ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। नशा छुड़ाओ केंद्र में सारे इंतजाम मुकम्मल रहे, इसके लिए केंद्र सरकार की हरेक राज्य की सरकारों से बातचीत चल रही है।
गहलोत ने युवाओं से कहा नशा छोड़े, शान से रहे। नशा सदैव नाश करता है। ऐसे में नशा से बचकर रहे। इसके पहले गहलोत ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका, जलियांवाला बाग के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ उन्होंने बंद कमरे में बात की। माना जा रहा है कि भाजपा पंजाब में आगामी निगम चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए दिल्ली से बड़े नेताओं को पंजाब भेजकर यहां के हालातों के जायजा ले रही है, जिसकी पुष्टि खुद गोलमोल शब्दों के साथ गहलोत ने की।