{"_id":"584da6e34f1c1b723a2c3d24","slug":"thakur-kaul-singh-campaign-for-the-chandigarh-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचे कौल सिंह, भाजपा रही निशाने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के लिए प्रचार करने पहुंचे कौल सिंह, भाजपा रही निशाने पर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 12 Dec 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
बबला के लिए ठाकुर कौल सिंह ने की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड-18 के कांग्रेस उम्मीदवार दवेंद्र सिंह बबला के लिए हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने सेक्टर-27 में जनसभा की। इस मौके पर हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर और पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ठाकुर कौल सिंह का कहना है कि हिमाचल के निवासियों को नोटबंदी से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि उनके यहां पर ग्रामीण इलाकों में जब से नोटबंदी का फैसला लिया गया है तब से एक बार भी राशि नहीं मिली है।
छाबड़ा बोले, बिहार और दिल्ली जैसा होगा हश्र
कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि भाजपा ने दिल्ली और बिहार का चुनाव जीतने के लिए अपने सारे केंद्रीय मंत्री, सीएम और राष्ट्रीय नेताओं को झोंक दिया था, लेकिन इसके बावजूद बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। छाबड़ा का कहना है कि अब भाजपा का यही हाल नगर निगम चुनाव में भी होने वाला है।