फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   TGT Recruitment: 9340 candidates appeared for the exam for 72 posts

टीजीटी भर्ती : 72 पदों के लिए 9340 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Mon, 24 Jun 2024 06:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
TGT Recruitment: 9340 candidates appeared for the exam for 72 posts
चंडीगढ़। शहर के 11 केंद्रों में रविवार को 9340 अभ्यर्थी टीजीटी के सामाजिक विज्ञान और साइंस नॉन मेडिकल विषय के 72 पदों के लिए लिखित परीक्षा देने के लिए पहुंचे। 76 पुलिसकर्मियों द्वारा परीक्षा केंद्रों पर जांच और सुरक्षा प्रदान की गई।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग द्वारा टीजीटी के 303 पदों की भर्ती के लिए शनिवार को सभी अभ्यर्थियों की सामान्य परीक्षा ली गई। दूसरे चरण में विभाग ने सामाजिक विज्ञान के 24 पदों के लिए सुबह साढ़े नौ से 11:10 बजे और साइंस नॉन मेडिकल के 48 पदों के लिए दोपहर ढाई से 4:10 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की। सामाजिक विज्ञान के लिए पंजीकृत 8237 अभ्यर्थियों में से 4787 ने पेपर दिया और 3450 की अनुपस्थिति दर्ज की गई। साइंस नॉन मेडिकल के लिए पंजीकृत 8059 अभ्यर्थियों में से 4553 ने परीक्षा दी और 3506 ने पेपर देने नहीं आए। 18 अधीक्षक विभिन्न केंद्रों में दौरे पर रहे। शिक्षा विभाग ने परीक्षा सफलतापूर्वक होने की जानकारी दी और बताया कि कोई भी अनुचित तरीके से नकल करता हुआ नहीं पाया गया। समय सीमा के बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। टीजीटी की विभिन्न विषयों में 28 जून तक दो शिफ्टों में परीक्षा चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed