फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   TET pass teachers take out rally in Patiala of Punjab

पटियाला: मोती महल की ओर टेट पास बेरोजगार शिक्षकों ने किया कूच, सात गिरफ्तार, बाद में रिहा किया

Sat, 22 Feb 2020 08:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Feb 2020 08:47 PM IST
विज्ञापन
TET pass teachers take out rally in Patiala of Punjab
- फोटो : अमर उजाला

नौकरी की मांग को लेकर सूबे के कोने-कोने से सीएम सिटी में जुटे बेरोजगार टेट पास अध्यापकों ने शनिवार को उस समय पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा दिया, जब इन्होंने मोती महल के घेराव के लिए कूच शुरू किया। पुलिस के बैरीकेड को तोड़कर आगे बढ़े आंदोलनकारी अध्यापकों को पुलिस ने दूसरे बैरीकेड पर तो रोक लिया। 

विज्ञापन


सात बेरोजगार अध्यापक मोती महल के गेट पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन ने बेरोजगार अध्यापकों के शिष्टमंडल की सांसद परनीत कौर साथ मीटिंग करा दी थी। परनीत ने उन्हें मांगें जल्द पूरी कराने का भरोसा दिया था। बाद में गिरफ्तार शिक्षकों को रिहा कर दिया गया था।
विज्ञापन


शनिवार दोपहर करीब 12 बजे पंजाब भर से बड़ी संख्या में ईटीटी टेट पास अध्यापक प्रदेश प्रधान दीपक कंबोज की अगुवाई में जुटे। तय कार्यक्रम के मुताबिक बस स्टैंड के पास नेहरू पार्क में रैली की। इसके बाद जुलूस की शक्ल में सीएम के मोती महल का घेराव करने के लिए मार्च शुरू किया। पुलिस अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यापक अपनी बात पर अड़े रहे। पुलिस फोर्स ने बुड्ढा दल पब्लिक स्कूल के पास बैरीकेड लगाकर रोकने की कोशिश की। इस बैरीकेट को तोड़ते हुए अध्यापक आगे बढ़े। पुलिसने वाईपीएस चौक के पास लगे दूसरे बैरीकेड पर रोक लिया। पुलिस प्रशासन ने बेरोजगार अध्यापकों को 10 मिनट का समय देने को कहा, ताकि उनकी सांसद परनीत कौर से मीटिंग कराई जा सके।

इस बीच पुलिस को चकमा देकर सात बेरोजगार अध्यापक सोनू बाबा, अमित, जतिंदर, नरिंदर पाल, अकविंदर, सोनिया, राजवीर मोतीमहल के गेट पर पहुंच गए और नौकरी की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार किया और गाड़ी में ले गए।

शिक्षा सचिव साथ सोमवार को बैठक तय 
बेरोजगार ईटीटी टेट पास अध्यापक यूनियन के प्रदेश प्रधान दीपक कंबोज की अगुवाई में शिष्टमंडल की पुलिस प्रशासन ने सांसद परनीत कौर से बैठक कराई। परनीत ने उनकी मांगें जल्द पूरी होने का भरोसा दिलाया। साथ ही यूनियन की सोमवार को दोपहर 1 बजे की चंडीगढ़ में शिक्षा सचिव के साथ बैठक तय करा दी।

क्या हैं मांगें       

  • 12000 नई भर्ती का विज्ञापन जल्द जारी किया जाए।
  • 595 बैकलाग पोस्टों का नोटिफिकेशन जारी किया जाए।
  • 161 दिव्यांग और फ्रीडम फाइटर पोस्टों की भर्ती दस जमा दो के आधार पर पूरी की जाए।
  • आयु सीमा में छूट दी जाए। 37 से 42 साल की जाए।


’एह राजे लोग की जानन कि गरीबी की हुंदी ए’
प्रदर्शन के दौरान रोते हुए एक बेरोजगार महिला अध्यापिका ने कहा कि महलां विच रहन वाला राजा कैप्टन की जाने कि गरीबी की चीज हुंदी ए। कहा कि यह हम लोग ही जानते हैं, जिनके मां-बाप ने दिहाड़ियां करके उन्हें पाला पोसा और पढ़ाया-लिखाया। तीन-तीन साल हो गए हैं, उन्हें टेट पास किए हुए। सरकार है कि नौकरी देने का नाम नहीं ले रही है। अब तो हम लोग गोलियां खाने के लिए भी तैयार हैं। या गोलियां मारो या फिर नौकरी दो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed