फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Tirath Singh arrested from Meerut revealed secrets about khalistan

आतंकी तीरथ सिंह का खुलासा, बताया- गुरशरण बीर ने कहा था, 2020 तक बन जाएगा खालिस्तान

Mon, 01 Jun 2020 02:33 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 01 Jun 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Terrorist Tirath Singh arrested from Meerut revealed secrets about khalistan
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मेरठ के थापर नगर से गिरफ्तार खालिस्तानी समर्थक आतंकी तीरथ सिंह के बारे में एटीएस अधिकारियों ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, तीरथ सिंह खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट (केएलएफ) का सक्रिय सदस्य है। वह ब्रिटेन (यूके) निवासी गुरशरण बीर सिंह से मैसेंजर पर जुड़ा था।
विज्ञापन


यूके बेस्ड इस ग्रुप में 180 देशों के सदस्य हैं, जिसमें तीरथ सिंह भी था। तीरथ सिंह मैसेंजर पर 20-20 रेफ्ररेंडम ग्रुप लगातार बढ़ाता जा रहा था। रविवार को तीरथ सिंह को पंजाब पुलिस की स्पेशल सेल ने मोहाली स्थित जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन


एटीएस अधिकारियों के अनुसार, तीरथ सिंह ने पूछताछ में बताया कि गुरशरण बीर सिंह ने उसे चैट में लिखा था कि साल 2020 में खालिस्तान अलग देश बन जाएगा। इसको लेकर पूरे देश में वोटिंग हो रही है। उसने मुझे खालिस्तान का प्रचार करने और 20-20 रेफ्ररेंडम ग्रुप का प्रसार करने को कहा था। उसके बाद वह इस ग्रुप से जुड़कर चैटिंग करता था। तीरथ सिंह को सीमा पार से गोला-बारूद की खेप मंगाने के लिए एक हथियार तस्कर से जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दम पर बड़ी घटनाएं कर पंजाब में आतंक का माहौल बनाने की कोशिशें चल रही थीं। विदेशी ग्रुप से कनेक्शन और केएलएफ का सक्रिय सदस्य होने के चलते वह पंजाब पुलिस के रडार पर आ गया था। वह सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहता था। पंजाब पुलिस के स्पेशल सेल ने मोहाली में तीरथ सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद से वह निशाने पर आ गया था।


पिता रिक्शा चालक, भाई सेवादार
एटीएस के अनुसार 8वीं तक पढ़ा तीरथ सोतीगंज स्थित एक ऑटोमोबाइल शॉप में चार साल से नौकरी करता था। पिता अशोक कुमार रिक्शा चालक है। भाई गुरमुख सिंह गुरुद्वारे में सेवा करता है। पांच बहनें हैं। तीरथ भाई-बहनों में सबसे बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed