{"_id":"5c007a47bdec221c9029bb30","slug":"terrorist-gopal-singh-conspiracy-to-spread-terror-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा चावला, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा चावला, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी है
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 30 Nov 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ गोपाल सिंह चावला
- फोटो : अमर उजाला
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और एसजीपीसी प्रधान के साथ फेसबुक पर फोटो अपलोड करने वाला गोपाल सिंह चावला पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है। उसे 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है।
21 और 22 नवंबर को भारतीय उच्चायोग के राजनयिक अधिकारियों के साथ गुरुद्वारा ननकाना साहब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा में हुई बदसलूकी में भी चावला का नाम सामने आया था। जांच एजेंसियों की एक बैठक में पाकिस्तान में मौजूद खालिस्तान समर्थक आतंकी गोपाल सिंह चावला को लेकर कई सूचनाएं साझा की गई थीं।
इसमें कहा गया कि चावला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है।

Trending Videos
कुछ महीनों पहले पाकिस्तान में हाफिज सईद से चावला की मुलाकात की फोटो भी जांच एजेंसियों के हाथ लगी थी। इससे खालिस्तान समर्थकों के पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से रिश्ते होने की आशंका पुष्ट मानी जा रही है।
यह भी सामने आया कि तीन माह पहले खालिस्तानी समर्थकों और आईएसआई के बीच एक मीटिंग भी हुई थी। इसमें चावला भी मौजूद था। रेफरेंडम 2020 के बहाने यह पंजाब के युवाओं को बहका रहा है। राजासांसी में निरंकारी समागम के दौरान हुए आतंकी हमले के तार भी गोपाल चावला से जोड़कर देखे जा रहे हैं। अभी इस मामले में जांच चल रही है।