फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorist Gopal Singh Conspiracy to spread terror In Punjab

पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा चावला, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी है

Fri, 30 Nov 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 30 Nov 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
Terrorist Gopal Singh Conspiracy to spread terror In Punjab
नवजोत सिंह सिद्धू के साथ गोपाल सिंह चावला - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू और एसजीपीसी प्रधान के साथ फेसबुक पर फोटो अपलोड करने वाला गोपाल सिंह चावला पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का महासचिव है। उसे 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी माना जाता है। 
विज्ञापन


21 और 22 नवंबर को भारतीय उच्चायोग के राजनयिक अधिकारियों के साथ गुरुद्वारा ननकाना साहब और गुरुद्वारा सच्चा सौदा में हुई बदसलूकी में भी चावला का नाम सामने आया था। जांच एजेंसियों की एक बैठक में पाकिस्तान में मौजूद खालिस्तान समर्थक आतंकी गोपाल सिंह चावला को लेकर कई सूचनाएं साझा की गई थीं। 
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि चावला पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के साथ मिलकर पंजाब में आतंक फैलाने की साजिश रच रहा है।

 कुछ महीनों पहले पाकिस्तान में हाफिज सईद से चावला की मुलाकात की फोटो भी जांच एजेंसियों के हाथ लगी थी। इससे खालिस्तान समर्थकों के पाकिस्तान के आतंकी संगठनों से रिश्ते होने की आशंका पुष्ट मानी जा रही है।

यह भी सामने आया कि तीन माह पहले खालिस्तानी समर्थकों और आईएसआई के बीच एक मीटिंग भी हुई थी। इसमें चावला भी मौजूद था। रेफरेंडम 2020 के बहाने यह पंजाब के युवाओं को बहका रहा है। राजासांसी में निरंकारी समागम के दौरान हुए आतंकी हमले के तार भी गोपाल चावला से जोड़कर देखे जा रहे हैं। अभी इस मामले में जांच चल रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed