फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Terrorism, Car Hijacking, Report on purpose of Terrorists seen in Punjab

पंजाबः कार छीनकर भागे आतंकी आखिर कहां गायब हो गए, क्या है उनका मकसद, पढ़ें ये रिपोर्ट

Sat, 17 Nov 2018 09:44 AM IST
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
अनिल कुमार, अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब) Updated Sat, 17 Nov 2018 09:44 AM IST
विज्ञापन
Terrorism, Car Hijacking, Report on purpose of Terrorists seen in Punjab
पंजाब में आतंकी

कार छीनकर पंजाब में घुसे आतंकी आखिर कहां गायब हो गए। उनका मकसद क्या है, वे क्या करना चाहते हैं, इस पर खुफिया एजेंसियों की एक रिपोर्ट आई है। पंजाब-जम्मू के लखनपुर बॉर्डर से कार छीनकर पंजाब में घुसे छह आतंकी रास्ते में कहां गायब हो गए, इस बात से पुलिस और खुफिया एजेंसियों के अधिकारी बेचैन हैं। पुलिस ने भारत-पाक सरहद पर तस्करी करने वाले तस्करों के घरों की तलाशी भी ली लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, लखनपुर बॉर्डर से बुधवार रात कार छीन कर भागे लगभग छह आतंकियों की फिरोजपुर के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करने की योजना हो सकती है, वहां होने वाले विधानसभा चुनाव में दहशत फैलाना उनका मकसद हो सकता है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों की सतर्कता के चलते आतंकी रास्ते में ही कहीं गायब हो गए। पुलिस ने पंजाब-राजस्थान बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को भी नाकाबंदी कर वाहनों की गहन तलाशी ली गई। रास्ते में आने वाले सभी टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की गई है। डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस इंटेलीजेंस की रिपोर्ट में आशंका जाहिर की गई थी कि लखनपुर बॉर्डर से कार छीनकर भागे छह आतंकी फिरोजपुर में घुस चुके हैं। पुलिस के सर्च अभियान में अभी तक आतंकियों का कोई सुराग नहीं लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करों और उनके साथियों के घर हो रही छापेमारी

Terrorism, Car Hijacking, Report on purpose of Terrorists seen in Punjab
पंजाब में आतंकी
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, आतंकी पुलिस की सतर्कता को भांपते हुए रास्ते में ही कहीं छिप गए हैं। इसलिए पुलिस उन लोगों के घरों में छापेमारी कर रही है, जो पाक तस्करों के साथ मिलकर बॉर्डर पर हेरोइन व हथियार की तस्करी में संलिप्त है। इसके अलावा इंजीनियरिंग कालेजों के होस्टलों में भी चेकिंग की जा रही है। फिरोजपुर के रास्ते राजस्थान पहुंचना आसान है।

पंजाब से लेकर राजस्थान तक पाक का बॉर्डर लगता है। इसलिए पंजाब के बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ अधिकारियों को आतंकियों की फोटो, कार का नंबर दिया हुआ है। बॉर्डर पर लगे कंटीले तार के पास घूमने वाले व्यक्तियों की गहन चेकिंग हो रही है। सतलुज दरिया पाक के जिस क्षेत्र में प्रवेश कर फिर भारत में घुसता है, वहां पर भी पूरी चौकसी रखी जा रही है।

बीएसएफ के प्रवक्ता और डीआईजी आरएस कटारिया कह चुके हैं कि पंजाब से सटे भारत-पाक सीमा पर तैनात अधिकारियों को उक्त आतंकियों की फोटो भेज कर सतर्क किया गया है। काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह ने कहा कि अभी तक आतंकियों का सुराग नहीं मिला है। तलाशी अभियान चल रहा है।

72 घंटे बाद भी गाड़ी और संदिग्धों का सुराग नहीं

Terrorism, Car Hijacking, Report on purpose of Terrorists seen in Punjab
बीएसएफ ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था - फोटो : फाइल फोटो
माधोपुर में टैक्सी छीनने की घटना के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी चार संदिग्धों का सुराग नहीं मिल पाया है। नाके लगाकर वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। बुलेटप्रूफ बख्तरबंद गाड़ियों से सीमांत क्षेत्र की सड़कों पर विशेष नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से मिली तस्वीरों को सभी थानों और नाकों पर भेज दिया गया है। जम्मू से पठानकोट में आने वाले वाहनों की माधोपुर में शुक्रवार को भी दिन-रात जांच की गई। वहीं दूसरी ओर हिमाचल और चक्की पुल से जालंधर की ओर जाने वाले वाहनों पर भी खास निगाह रखी जा रही है।

आतंकियों की घुसपैठ के इनपुट मिलने के बाद से पुलिस पूरी तरह सतर्क है। हर जगह विशेष नजर रखी जा रही है। आतंकी घुसपैठ की आशंका के मिले इनपुट को देखते हुए पुलिस की ओर से सुरक्षा के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
- हेमपुष्प शर्मा, एसपी, ऑपरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed