फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   terror attack, another bomb found at gurdaspur

आतंकी हमला: गुरदासपुर में फिर मिला 'बम', कांपे सब

Fri, 31 Jul 2015 07:49 AM IST
Updated Fri, 31 Jul 2015 07:49 AM IST
विज्ञापन
terror attack, another bomb found at gurdaspur

दो दिन पहले गुरदासपुर में 20 साल बाद हुए आतंकी हमले की आग अभी ठंडी नहीं पड़ी कि वहां एक और बम मिलने से हड़कंप मच गया। बस स्टैंड के पास स्थित डीएवी स्कूल समीप गली में एक काले रंग के लिफाफे में बम मिला। सूचना मिलने के बाद एसएसपी गुरप्रीत सिंह तूर भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत आर्मी और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुला लिया। उन्होंने बम के चारों ओर रेत की बोरियां लगाकर इसे डिफ्यूज करा दिया।

विज्ञापन


दोपहर सवा एक बजे किसी ने पुलिस को सूचित किया कि बस स्टैंड के सामने वाली गली में बम देखा गया है। इस गली के एक ओर डीएवी हाई स्कूल और दूसरी तरह पुलिस रिहायशी क्वार्टर हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक गुरदासपुर गुरप्रीत तूर समेत सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

डीएवी स्कूल को खाली करवाया

terror attack, another bomb found at gurdaspur

उसी समय आसपास के घरों समेत डीएवी स्कूल को खाली करवा लिया गया। साथ ही गली के साथ लगते सभी क्वार्टर भी खाली करवा लिए गए। करीब सवा चार बजे के आसपास बम निरोधक दस्ता पीएपी से पहुंचा। उसने पूरी जांच के बाद आसपास के इलाके का मुआयना किया।

इस दौरान पहले तो लिफाफे में कोई लोहे की पाइपनुमा वस्तु है, ऐसा माना जाने लगा। आर्मी की टीम ने पंजाब पुलिस को शाम पांच बजे के आसपास साफ कर दिया कि काले रंग के लिफाफे में बम ही है।

शाम लगभग छह बजे बम के आसपास रेत की बोरियां रखकर डिफ्यूज करवा दिया गया। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकवादियों ने स्कूली बच्चों को निशाना बनाने की कोशिश की है। डीएवी स्कूल में दोपहर लगभग दो बजे छुट्टी होती है और सवा एक बजे बम रखा गया है। पता चला है कि डीएवी स्कूल डे-बोर्डिंग स्कूल है। गुरदासपुर के दीनानगर में सोमवार को पाकिस्तान आतंकवादियों ने हमला किया था। वीरवार को गुरदासपुर में बम मिलने की घटना ने एक बार फिर लोगों में दहशत पैदा कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed