फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Term-1 examination of ninth will be starts from 15 November

15 नवंबर से होगी नौवीं की टर्म-1 परीक्षा

Mon, 08 Nov 2021 07:27 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Term-1 examination of ninth will be starts from 15 November
चंडीगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी ने सोमवार को कक्षा नौ और ग्यारहवीं की टर्म-1 परीक्षा को लेकर निर्देश जारी किए। इसे लेकर डीईओ ने सभी सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों और प्रमुखों को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार कक्षा नौ की टर्म-1 परीक्षा 15 नवंबर और कक्षा ग्यारह की टर्म-1 परीक्षा दिसंबर माह में सर्दियों की छुट्टियों से पहले आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी प्रभजोत कौर ने पत्र में निर्देश दिए हैं कि सभी विद्यार्थियों की परीक्षाएं स्कूल में ऑफलाइन माध्यम में ही आयोजित करवाई जाएंगी। टर्म-1 परीक्षा को लेकर सीबीएसई द्वारा हाल ही में जारी किए गए निर्देशों का पालन किया जाएगा। इसके साथ सीबीएसई की ओर से नौवीं और ग्यारहवीं की टर्म-1 परीक्षा के लिए बनाए गए पैटर्न के अनुसार ही पेपर तैयार किया जाएगा। नौवीं की टर्म-1 परीक्षा 15 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य आयोजित की जाएगी। परीक्षा के दिनों में अन्य कक्षाओं की ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम में चल रही पढ़ाई जारी रहेगी। स्कूलों को चंडीगढ़ प्रशासन और भारत सरकार की ओर से जारी कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed