फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tension of studies, students have avoided summer holidays

पढ़ाई की टेंशन, छात्रों ने गर्मियों की छुट्टियों से की तौबा

Thu, 23 Apr 2020 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Tension of studies, students have avoided summer holidays
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय ने अब तक गर्मियों की छुट्टियों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। अब छात्रों ने ही पहल कर दी। छात्र नेताओं ने एलान कर दिया है कि उन्हें गर्मियों की छुट्टियां नहीं चाहिए। पीयू प्रशासन अब अवकाश कैंसिल कर कोर्स पूरा करवाने, परीक्षा करवाने व रिजल्ट जारी करने के बारे में सोचे। इसके अलावा नए सेशन के लिए एडमिशन भी करने होंगे। उसमें भी समय लगेगा। इस कार्य में जुलाई-अगस्त तक का समय लग सकता है। छात्रों ने कह दिया है कि उन्हें चिंता केवल पढ़ाई की है, छुट्टियां तो लॉकडाउन के कारण बहुत हो चुकीं।
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के अवकाश 21 मार्च से चल रहे हैं। 24 मार्च को लॉकडाउन हो गया था। उसके बाद से लगातार लॉकडाउन बढ़ा और छुट्टियां भी बढ़ती गईं। तीन मई तक 43 दिन के अवकाश पूरे हो जाएंगे। इतने दिन का मतलब यह है कि विद्यार्थियों के ग्रीष्मकालीन अवकाश के दिन पूरे हो गए। अवकाश विद्यार्थियों ने इस बार लॉकडाउन के बहाने पहले पूरे कर लिए। अब उन्हें चिंता सता रही है कि उनका कोर्स जल्द से जल्द पूरा करवाकर एग्जाम करवाए जाएं और रिजल्ट जारी हो। मालूम हो कि पीयू प्रशासन ने पहले दो बार बैठक की थी लेकिन ग्रीष्मकालीन अवकाशों को कम करने पर निर्णय फाइनल नहीं हो पाया। माना जा रहा है कि अब छात्रों की पहल के बाद पीयू इस पर जल्द निर्णय लेगा।
विज्ञापन

क्या कहते हैं छात्र नेता
लॉकडाउन तीन मई तक रहेगा। तब तक विद्यार्थियों के 43 दिन के अवकाश पूरे हो जाएंगे। इतने ही दिन गर्मियों की छुट्टियां रहती हैं। पीयू इन छुट्टियों को रद्द करके छात्रों की पढ़ाई पूरी करवाए और एग्जाम करवाकर रिजल्ट जारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चेतन चौधरी, अध्यक्ष पीयूसीएससी
गर्मियों की छुट्टियां अब जरूरी नहीं हैं। छुट्टियां काफी हो गई हैं। अब समय पढ़ाई और एग्जाम का है। इस पर पीयू प्रशासन ध्यान दे। विद्यार्थी क्या चाहते हैं, उनकी समस्याएं क्या हैं, यह हम सर्वे के जरिए पता लगा रहे हैं।
- हरीश गुर्जर, अध्यक्ष एबीवीपी
हमारी प्राथमिकता है कि विद्यार्थियों का कोर्स पूरा करवाया जाए और एग्जाम हों। साथ ही समय से रिजल्ट जारी किया जाए ताकि आगे नए सेशन के लिए एडमिशन हो सकें। छुट्टियां विद्यार्थी पहले ही काफी कर चुके हैं।

- निखिल नरमेटा, अध्यक्ष एनएसयूआई
विद्यार्थियों को इस समय पढ़ाई की चिंता है। साथ ही परीक्षा कैसे होगी, होगी भी की नहीं, यह चिंता सता रही है। पीयू को इसका समाधान करना चाहिए। गर्मियों की छुट्टियां बाद की बात है, पहले पीयू को यह समस्याएं हल करनी चाहिए।
- राहुल कुमार, उपाध्यक्ष, पीयूसीएससी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed