फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tender upgrading four STPs soon plans improve waste water after upgrading STP

जल्द चार एसटीपी के अपग्रेडेशन का खुलेगा टेंडर, एसटीपी के अपग्रेडेशन के बाद गंदे पानी को बेहतर करने की है योजना

Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Tender upgrading four STPs soon plans improve waste water after upgrading STP
चंडीगढ़। शहर के चार सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का टेंडर खोलने की मंजूरी मिल गई है। इससे पूर्व डिग्गियां के एसटीपी का टेंडर हो चुका है। निगम की योजना है कि जल्द से जल्द एसटीपी के अपग्रेडेशन करवाकर गंदे पानी को साफ कराया जाए।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के जीएम एनपी शर्मा ने बताया कि पांच एसटीपी के लिए तीन समूह में एसटीपी को अपग्रेड करने के टेंडर कॉल किए थे। इसमें मोहाली स्थित शहर के सबसे बड़े डिग्गियां सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के अपग्रेडेशन के लिए मंजूरी मिल गई है। इसके लिए स्मार्ट सिटी ने एलएंडटी कंपनी को टेंडर आवंटित कर दिया है। अब कंपनी को पानी की बायोकैमिकल ऑक्सीजन डिमांड (बीओडी) 5 से कम करना होगा। 329 करोड़ के प्रोजेक्ट को एलएंडटी कंपनी ने 283 करोड़ रुपए में लिया है। इस प्रोजेक्ट में 15 साल की रखरखाव और ऑपरेशन की लागत शामिल हैं।
विज्ञापन

दूसरे समूह में रायपुरकलां, रायपुरखुर्द और तीसरे समूह में धनास व 3 बीआरडी सीवर ट्रीटमेंट शामिल है। इनका टेंडर हो चुका है। कोर्ट में केस चलने के कारण इनका टेंडर नहीं खोला गया था। अब जब अनुमति मिल गई है तो इनका भी टेंडर जल्द खोल दिया जाएगा। जानकारी रायुपर खुर्द और रायपुर कलां के दोनों प्लांट के लिए 125.96 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। वहीं 3 बीआरडी और धनास के दोनों प्लांट के लिए 74.86 करोड़ रुपये में टेंडर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed