{"_id":"5eb8650e8ebc3e907234aec7","slug":"temporary-vegetable-market-will-be-shifted-in-sector-17-isbt-today-chandigarh-news-pkl3748024193","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ सेक्टर-17 आईएसबीटी में कल से मिलेंगी फल-सब्जियां, एक साथ बैठ सकेंगे तीन आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ सेक्टर-17 आईएसबीटी में कल से मिलेंगी फल-सब्जियां, एक साथ बैठ सकेंगे तीन आढ़ती
Mon, 11 May 2020 02:08 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर 17 बस स्टैंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफी जद्दोजहद के बाद सोमवार को साप्ताहिक बंदी के दिन सेक्टर-26 से सब्जी मंडी इंटर स्टेट बस टर्मिनस (आईएसबीटी) सेक्टर-17 में अस्थायी रूप से शिफ्ट की जाएगी। मंगलवार से आईएसबीटी में ही फल और सब्जियां मिलेंगी। यूटी प्रशासन ने मंडी शिफ्टिंग का फैसला बापूधाम में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर किया है। मंडी शिफ्टिंग को लेकर आईएसबीटी पर मार्केट कमेटी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इधर आढ़ती भी शिफ्टिंग की तैयारियों में जुट गए हैं।
बापूधाम में अब तक कोरोना के मरीजों की संख्या 100 के पार हो चुकी है। वायरस का संक्रमण सेक्टर-26 की सब्जी मंडी को कोई नुकसान न पहुंचाए, इसको लेकर सेक्टर-26 की सब्जी मंडी को सेक्टर-17 की मंडी में शिफ्ट किया जा रहा है। मंडी शिफ्टिंग को लेकर आढ़तियों द्वारा विरोध करने पर यूटी प्रशासन के साथ कई स्तर पर वार्ता की गई।
काफी जद्दोजहद के बाद साप्ताहिक बंदी के दिन सोमवार को सेक्टर-26 से सेक्टर-17 आईएसबीटी में मंडी को शिफ्ट किया जा रहा है। मार्केट कमेटी की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। देर रात तक कुछ कमियां हैं उन्हें दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
एक साथ बैठेंगे तीन आढ़ती
सेक्टर-17 आईएसबीटी में अस्थायी रूप से शिफ्ट होने वाली सब्जी मंडी में प्रशासन की ओर से आढ़तियों के लिए स्थान आवंटित कर दिया गया है। एक स्थान पर तीन आढ़तियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। कुछ आढ़तियों ने इस स्थान को नाकाफी बताया है। उनका कहना है कि सोशल डिस्टेंस को लेकर मंडी शिफ्ट किया गया है, जो यहां पूरा नहीं हो रहा है।

मोबाइल चार्जिंग की भी व्यवस्था
आईएसबीटी में शिफ्ट होने वाली अस्थायी सब्जी मंडी में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है। साथ ही हर आवंटित स्थान पर मोबाइल चार्जिंग के लिए भी प्वाइंट दिए गए हैं। देर रात तक नगर निगम द्वारा नियुक्त ठेकेदार बिजली फिटिंग और अन्य कार्य को पूरा करते रहे।
कुछ आढ़तियों ने शिफ्ट किया सामान
सेक्टर-26 मंडी में कुल 168 लाइसेंसधारक हैं। इनमें से कुछ आढ़तियों ने रविवार को देर शाम को ही आवंटित स्थानों पर सामान की शिफ्टिंग शुरू कर दी। आढ़तियों ने बताया कि सामान अधिक होने के कारण उन्होंने रविवार को ही शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है। देर रात तक वह पूरा सामान नई अस्थायी मंडी में शिफ्ट कर देंगे।
सेक्टर-17 में बनाई गई अस्थायी सब्जी मंडी में सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। सोमवार को मंडी शिफ्टिंग के बाद मंगलवार से विधिवत फलों, सब्जियों और अन्य सामान की बिक्री अस्थायी मंडी से शुरू हो जाएगी।
- जरनैल सिंह मावी, सचिव, मार्केट कमेटी, चंडीगढ़