{"_id":"663f209c780f5c0c0809df8b","slug":"temperature-rises-in-punjab-weather-update-news-in-hindi-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather: पंजाब में न्यूनतम पारा सामान्य से पांच डिग्री ऊपर पहुंचा, विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather: पंजाब में न्यूनतम पारा सामान्य से पांच डिग्री ऊपर पहुंचा, विभाग ने फिर जारी किया अलर्ट
Sat, 11 May 2024 01:09 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 11 May 2024 01:09 PM IST
सार
पंजाब में रविवार से मंगलवार तक कईं जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की भी भविष्यवाणी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।
विज्ञापन
पंजाब में गर्मी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गर्मी झुलसा रही है। प्रदेश का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। शुक्रवार को भी इसमें 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। खास तौर से अमृतसर, लुधियाना, पटियाला व बठिंडा में रात को काफी गर्मी रही।
दिन में मौसम शुष्क रहने के चलते अधिकतम तापमान में भी 0.9 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि अभी यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 41.5 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत खास तौर से शनिवार के लिए ओरेंज अलर्ट हुआ है। शनिवार को पंजाब में कईं जगहों पर तेज 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ चलेगा। साथ ही बारिश व ओलावृष्टि भी होगी।
रविवार से मंगलवार तक पंजाब में कईं जगहों पर तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की भी भविष्यवाणी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के अंदर अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। शुक्रवार को अमृतसर का न्यूनतम पारा 28.4 डिग्री (सामान्य से सबसे अधिक 7.6 डिग्री ऊपर), लुधियाना का 27.3 (सामान्य से 5.2 डिग्री अधिक ), पटियाला का 26.8 (सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक), बठिंडा का 26.0 (सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा ), पठानकोट का 26.2, गुरदासपुर का 26.5, रोपड़ का सबसे कम 24.5, फिरोजपुर का 27.1, जालंधर का 26.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री (,सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक), लुधियाना का 38.6 (सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक), पटियाला का 37.6, पठानकोट का 38.9, बरनाला का 39.9, गुरदासपुर का 39.0, फिरोजपुर का 40.6, जालंधर का 39.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी
किसानों के लिए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। जिसके मुताबिक किसानों को कटी हुई फसलों को सुरक्षित जगहों पर रखने, फसलों में सिंचाई, खादों व कीटनाशकों का बारिश में इस्तेमाल न करे और आम लोगों को खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से गुरेज करने व पेड़ों के नीचे आश्रय न लेने की सलाह दी गई है।