फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature risen in Punjab, heat wave continues

Punjab Weather: पंजाब में जानलेवा हुई गर्मी, 48.3 डिग्री पारे में झुलसे लोग, बरनाला में युवक की मौत

Fri, 31 May 2024 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 02:17 PM IST
सार

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन पंजाब में कुछ जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। लेकिन इस दौरान लू का कहर भी बरकरार रहने का अनुमान है। इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश से अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Temperature risen in Punjab, heat wave continues
पंजाब में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

नौतपा में पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। फरीदकोट 48.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। बठिंडा में गंभीर लू और अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, आदमपुर, हलवारा, फरीदकोट में लू का कहर जारी रहा। वहीं, बरनाला में पीआरटीसी की वर्कशॉप में काम कर रहे मैकेनिक की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। राहत की बात है कि हिमाचल में मौसम ने करवट ली है और यहां चोटियों पर बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन


पंजाब के न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की बड़ी वृद्धि दर्ज की गई। अब यह सामान्य से करीब 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। इससे पंजाब में न्यूनतम पारा 32.7 डिग्री पहुंच गया है, जो समराला का दर्ज किया गया। शुक्रवार से भीषण गर्मी से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


अमृतसर का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री, लुधियाना का 45.6, पटियाला का 46.2, बठिंडा का 47.9, गुरदासपुर का 43.0, फिरोजपुर का 45.5, जालंधर का 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम पारे की बात की जाए तो यह अमृतसर में 27.9 डिग्री, लुधियाना में 32.0, पटियाला में 31.2 डिग्री, बठिंडा में 25.4 डिग्री, फरीदकोट में 26.5, गुरदासपुर में 26.4, एसबीएस नगर में 28.7, बरनाला का 29.0, जालंधर का 28.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशॉप में काम के दौरान गई जान
पंजाब में अब गर्मी जानलेवा भी होने लगी है। बरनाला में पीआरटीसी की वर्कशॉप के एक मैकेनिक की अचानक मौत होने का मामला सामने आया है। बरनाला पीआरटीसी डिपो के एक मैकेनिक की बुधवार शाम ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से असामयिक मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी देते डिपो कर्मचारी और मृतक संजीव कुमार के परिवार वालों ने बताया कि संजीव कुमार कच्चा मुलाजिम था, जो आउटसोर्सिंग पर काम कर रहा था। ड्यूटी के दौरान उसकी मौत हो गई है। मृतक संजीव कुमार दो बच्चों का पिता था और उसके परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed