फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature fallen in Haryana after light rain

हरियाणाः फसलों के लिए संजीवनी बनी हल्की बारिश, किसानों के चेहरे खिले और प्रदूषण भी घटा

Fri, 13 Dec 2019 10:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 13 Dec 2019 10:00 AM IST
विज्ञापन
Temperature fallen in Haryana after light rain
- फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। दूसरी तरफ पानीपत समेत कई शहरों में वायु प्रदूषण काफी कम हो गया। इस सीजन की पहली बारिश के साथ ही शीत लहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। 

विज्ञापन


उधर, रेवाड़ी के बिठवाना गांव में बिजली गिरने से 13 वर्षीय किशोरी रिया की मौत हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने शुक्रवार को भी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसके बाद लगातार तीन दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा परेशान कर सकता है। 
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज हवा के साथ सुबह से ही गरज-चमक के साथ शुरू हुआ बारिश का सिलसिला रुक-रुक देर शाम तक जारी रहा। सतनाली क्षेत्र के कुछ गांवों में ओलावृष्टि भी हुई। हिसार में दोपहर बाद हुई हल्की बारिश के कारण दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दिन का तापमान सामान्य से छह डिग्री तक गिर गया, वहीं रात का तापमान 5 डिग्री तक बढ़ गया। रोहतक जिले में रात आठ बजे तक 13.4 एमएम बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी में शाम को आधे घंटे में ही करीब 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। फतेहाबाद, सोनीपत और रेवाड़ी में भी बारिश के साथ शीत लहरों के चलते ठंड काफी बढ़ गई है। उधर, सिरसा जिले में करीब 6 एमएम बारिश हुई। खास बात यह कि सिरसा में दिन और रात के तापमान में सिर्फ दो डिग्री का अंतर रह गया। 

वहां अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री तो न्यूनतम 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। करनाल, कैथल, जींद, बहादुरगढ़ और झज्जर समेत अन्य इलाकों भी बूंदाबांदी हुई। अतिरिक्त खंड कृषि अधिकारी दर्शन सिंह ने बताया कि यह बारिश से रबी की फसलों को काफी फायदा होगा। इससे गेहूं व सरसों की फसल में फुटाव होगा। बारिश हवा से नाइट्रोजन कैच कर सीधा जमीन व गेहूं के पत्तों के ऊपर पड़ेगी। इससे किसान के यूरिया की खपत भी कम होगी।

आज भी बारिश की संभावना 
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 दिसंबर को भी हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर             न्यूनतम        अधिकतम
हिसार           13.1               17.8      
नारनौल         11.5              20.2       
करनाल         13.0              17.4
कुरुक्षेत्र         12.5              18.0 
रोहतक         13.2              18.3 
अंबाला          12.4             18.3 
भिवानी          13.4            18.0
चंडीगढ़          13.3            18.7 
सिरसा           13.5             15.5
फरीदाबाद       12.7           21.7
गुरुग्राम           12.8          21.2

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed