फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Temperature dropped due to rain in many areas of Punjab on Wednesday

पंजाब में बारिश: पारा 4.3 डिग्री सेल्सियस गिरा, मंडियों में अधूरे इंतजाम, गेहूं भीगने से परेशान किसान

Wed, 19 Apr 2023 08:30 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 19 Apr 2023 08:30 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लुधियाना में सबसे ज्यादा 13.2 एमएम, चंडीगढ़ में 2.4, पटियाला में 2.5, बठिंडा में 5.4, फरीदकोट में 8.4, एसबीएस नगर में 9.0, फरीदकोट में 7.5, फिरोजपुर में 5.0, मोगा में 11.0 और रोपड़ में 11.5 एमएम बारिश दर्ज की गई।

विज्ञापन
Temperature dropped due to rain in many areas of Punjab on Wednesday
पंजाब में बारिश से भीगा गेहूं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में मंगलवार रात और बुधवार सुबह तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन अनाज मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मुक्तसर, फरीदकोट और पटियाला में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। 

विज्ञापन


मंडियों में पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ जगह तिरपाल से बचाव करने का प्रयास किया गया  लेकिन मंडियों में जलजमाव के कारण वे गेहूं को भीगने से नहीं बचा सके। वहीं, बारिश से तापमान में आई गिरावट के कारण प्रदेश का अधिकतम तापमान 39 से कम ही रहा। 
विज्ञापन


38.3 डिग्री सेल्सियस के साथ समराला प्रदेश में सबसे गर्म रहा जबकि मंगलवार को पारा 43 डिग्री के पास पहुंच गया था। समराला के बाद मोहाली का अधिकतम तापमान 36.2, फतेहगढ़ साहिब का 36.1, गुरदासपुर का 35.5, पटियाला का 36.4, फरीदकोट का 34.4, लुधियाना का 35.2, जालंधर का 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

लुधियाना में सबसे ज्यादा बारिश, आज भी यलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक लुधियाना में सबसे ज्यादा 13.2 एमएम, चंडीगढ़ में 2.4, पटियाला में 2.5, बठिंडा में 5.4, फरीदकोट में 8.4, एसबीएस नगर में 9.0, फरीदकोट में 7.5, फिरोजपुर में 5.0, मोगा में 11.0 और रोपड़ में 11.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे के बाद चंडीगढ़ में 7.8 एमएम की बारिश के अलावा पंजाब के ज्यादातर इलाके सूखे रहे।

आंधी व बारिश से बिजली सप्लाई बाधित
आंधी व बारिश के चलते बिजली की मांग में 900 मेगावाट की कमी दर्ज की गई लेकिन खराब मौसम के चलते पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बिजली सप्लाई में बाधा आने से पावरकॉम को बुधवार शाम तक 60600 शिकायतें प्राप्त हो चुकी थीं। इनमें 38650 का निपटारा कर दिया गया था। बिजली सप्लाई में बाधा से लोगों को परेशानी हुई।

मंगलवार कों पंजाब में तेज गर्मी के चलते बिजली की मांग 7800 मेगावाट रही लेकिन इसी बीच देर रात तेज धूल भरी आंधी व बारिश के कारण पारे में गिरावट से बुधवार को बिजली की मांग घट गई। अधिकतम मांग 6900 मेगावाट रही और इस तरह से एक ही दिन में मांग में 900 मेगावाट की कमी से पावरकॉम ने भी राहत की सांस ली। 

पावरकॉम को अपने रोपड़ व लहरा मुहब्बत थर्मल प्लाटों से कुल 1187 मेगावाट, और राजपुरा, तलवंडी साबो व गोइंदवाल थर्मल प्लांटों से 3368 मेगावाट, हाइडल प्रोजेक्टों से 476 मेगावाट समेत सभी स्रोतों को मिलाकर कुल 5121 मेगावाट बिजली प्राप्त हुई। वहीं पावरकॉम ने 6900 मेगावाट की अधिकतम मांग को बाहर से बिजली खरीद कर आसानी से पूरा कर लिया। बुधवार को भी रोपड़ व लहरा मुहब्बत थर्मल प्लांट की एक-एक यूनिट तकनीकी खराबी के चलते बंद थीं। उधर, गोइंदवाल थर्मल प्लांट की भी एक यूनिट बुधवार को बंद रही। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed