{"_id":"6120979b8ebc3e7a0805297b","slug":"temperature-dip-after-continuous-rain-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में झमाझम: बरसात के बाद लोगों को उमस से मिली राहत, तापमान में भी गिरावट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में झमाझम: बरसात के बाद लोगों को उमस से मिली राहत, तापमान में भी गिरावट
Sat, 21 Aug 2021 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:35 AM IST
सार
बीते दिनों हुई बारिश की वजह से सुखना लेक के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जलस्तर 1162.5 फुट दर्ज किया गया। 1163 फुट पर खतरे का निशान है, लेकिन प्रशासन ने बीते दिनों दो बार 1162.5 फुट पहुंचने पर सुखना के एक फ्लड गेट को खोल दिया था, इसलिए अब तीसरी बार भी सुखना के फ्लड गेट को खोलने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीते कई दिनों से गर्मी व उमस से जूझ रहे चंडीगढ़ के लोगों को राहत मिल गई है। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी झमाझम बरसात हुई। शुक्रवार को पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन बारिश काफी कमजोर रही। इसके बावजूद इससे तापमान में अच्छी खासी गिरावट हुई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन
हवा में नमी का अधिकतम स्तर 84 फीसदी रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग की ओर से बताया गया कि अगले दो दिन बारिश के आसार बने रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बने हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिन बादल छाए रहेंगे। अगले दिन अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
फिर बढ़ा सुखना का जलस्तर, तीसरी बार खोला जा सकता है फ्लड गेट
बीते दिनों हुई बारिश की वजह से सुखना लेक के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी हुई है। शुक्रवार को जलस्तर 1162.5 फुट दर्ज किया गया। 1163 फुट पर खतरे का निशान है, लेकिन प्रशासन ने बीते दिनों दो बार 1162.5 फुट पहुंचने पर सुखना के एक फ्लड गेट को खोल दिया था, इसलिए अब तीसरी बार भी सुखना के फ्लड गेट को खोलने की नौबत आ सकती है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने कहा कि अगर बारिश ज्यादा हुई और सुखना लेक का जलस्तर 1163 फुट पर पहुंचता है तो फ्लड गेट खोलने पड़ेंगे, लेकिन अभी इसकी नौबत नहीं आई है। ये अगले कुछ दिनों में होने वाली बारिश पर ही निर्भर करेगा।