{"_id":"91ee2db958179acd59ebaf47336d702e","slug":"tehsildar-haryana-court-punjab-justice-selection-hpsc","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदारों की विशेष नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदारों की विशेष नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 28 Nov 2013 11:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में तहसीलदारों की कमी को पूरा करने के लिए विशेष नियुक्ति प्रक्रिया पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन
जस्टिस सूर्यकांत पर आधारित खंडपीठ ने बुधवार को मामले की सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार और याचियों का पक्ष सुनने के बाद निर्देश जारी किए।
हरियाणा में तैनात तहसीलदार विजेंद्र राणा एवं छह अन्य ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर विशेष नियुक्ति प्रक्रिया को चुनौती दी है। मामले की आगामी सुनवाई 17 फरवरी के लिए निर्धारित की गई है।
तहसीलदार विजेंद्र राणा ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर हरियाणा सरकार की 16 सितंबर की नोटिफिकेशन को रद करने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।
इस नोटिफिकेशन के तहत सरकार 20 पदों को भरने के लिए नामांकन के जरिए विशेष नियुक्ति कर रही है। याचिका में कहा गया है कि यह गैरकानूनी है, एचसीएस (एक्जीक्यूटिव) रुल्स, 2008 का भी विरोधाभास है।
विज्ञापन
एचपीएससी नहीं दे पायी संतोषजनक जवाब
याचिका में कहा गया कि है कि राज्य में अगर एचएएस अधिकारियों की कमी है, तो रिक्त पदों को सीधी भर्ती के तहत भरा जाए।
मामले की पिछली सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया था।
मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान एचपीएससी कोई संतोषजनक जवाब हाईकोर्ट में पेश नहीं कर पाई। इस पर हाईकोर्ट ने नामांकन के तहत विशेष नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगली सुनवाई तक पूरी तरह रोक बनी रहेगी।