फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   tegore theatre, kithe jawaan ki karaan, tegore play, chandigarh art theatre group, chandigarh

दहेज प्रथा की कुरीतियों पर नाटक, ‘किथे जावां की करां’

Tue, 01 Mar 2016 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 01 Mar 2016 10:25 AM IST
विज्ञापन
tegore theatre, kithe jawaan ki karaan, tegore play, chandigarh art theatre group, chandigarh

टैगोर थिएटर में सोमवार को किथे जावां की करां नाटक का मंचन किया गया। इस पंजाबी हास्य नाटक को चंडीगढ़ आर्ट थिएटर ग्रुप के कलाकारों ने पेश किया। शाम जुनेजा लिखित और रणजीत रॉय के निर्देशन में कलाकारों ने इस नाटक के माध्यम से समाज की कुरीतियों पर व्यंग्य किया। नाटक की शुरुआत मल्होत्रा परिवार से होती है।

विज्ञापन


उनके दो बेटे हैं विजय और भल्ला। विजय एक होनहार लड़का है और पढ़ाई पूरी करने के बाद काम की तलाश में मुंबई चला जाता है। वहीं दूसरी तरफ भल्ला एक ख्याली पुलाव पकाने वाला लड़का है जो कवि बनने के सपने देखता है और खुद को कवि समझने लगता है।  
विज्ञापन


कुछ दिन बाद विजय घर वापस आ जाता है। इसी दौरान उसकी मां की सहेली की बेटी कविता भी उनके पास कुछ दिन रहने के लिए आती है। विजय और कविता आपस में प्यार करने लग जाते हैं। वहीं भल्ला भी कविता की ओर आकर्षित होता है और उससे शादी करने के बारे में सोचता है। इसी बीच नाटक में मल्होत्रा के दोस्त मेजर चोपड़ा की एंट्री होती है। वह उन्हें याद दिलाते हैं कि मल्होत्रा ने वादा किया था कि वह अपने बेटे की शादी उनकी लड़की से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्होत्रा मेजर से बहुत ज्यादा दहेज की मांग करते हैं। इस बात को विजय और कविता दोनों सुन लेते हैं। दहेज का नाम सुनने के बाद मेजर चोपड़ा की मल्होत्रा के साथ कहासुनी हो जाती है और वह चले जाते हैं। इसकी जानकारी मिलते ही कविता और विजय परेशान हो जाते हैं। इसके बाद किसी को बिना बताए कोर्ट में शादी कर लेते हैं।


इसी बीच कविता के परिवार वाले मल्होत्रा के घर कविता के रिश्ते की बात लेकर आते हैं तो कविता और विजय दोनों इंकार कर देते हैं। इस पर भल्ला बहुत खुश होता है कि कविता से विजय नहीं तो मैं शादी करूंगा। जब भल्ला से बात शुरू होती है तो विजय और कविता इस बात की जानकारी देते हैं कि उन्होंने दहेज की बात सुनकर पहले ही शादी कर ली है। इस बात को सुनकर सारा परिवार हंस पड़ता है  इस प्रकार नाटक का अंत हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed