लाहौर से दिल्ली आ रही बस का इंजन सीज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाहौर और दिल्ली के बीच चलने वाली सदा-ए-सरहद बस का इंजन सीज अचानक सीज हो गया। बस में लाहौर से एक बच्चे समेत कुल 24 सवारियां दिल्ली जा रही थीं।
उन को लिबड़ा बस सर्विस की अन्य बस में कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। जबकि बस की जांच और उसकी मरम्मत करने के लिए चंडीगढ़ से माहिरों को बुलाया गया है। बस को विश्वकर्मा चौक के नजदीक पुलिस सुरक्षा में रखा गया है।
जानकारी के अनुसार लाहौर से आ रही दिल्ली परिवहन निगम की बस का इंजन लुधियाना के विश्वकर्मा चौक के नजदीक अचानक सीज हो गया। नतीजतन तुरंत बस रूक गई और फिर स्टार्ट नहीं हुई।
दूसरे बस में भेजा गया सवारियों को
हालांकि ड्राईवर ने बस को चलाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वह सफल न हो सका। बस के सड़क पर रूकते ही सुरक्षा बलों ने उसे अपने घेरे में ले लिया और थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई।
इसके बाद तुरंत लिबड़ा बस सर्विस से संपर्क साध कर एक अन्य बस का इंतजाम किया गया और सवारियों को उसमें बिठा कर आगे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। बस खराब होने के कारण यात्रियों को लगभग एक घंटे तक लुधियाना में रूकना पड़ा।
थाना डिवीजन नंबर दो के प्रभारी गुरप्रीत सिंह का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि बस का इंजन सीज हुआ है। बस में कुल 24 सवारियां थी, सभी को पूरी सुरक्षा के साथ आगे भेज दिया गया। बस की मरम्मत एवं जांच के लिए माहिरों की टीम आ रही है।