{"_id":"2dd3d289cd0368dd8ec9c5944700e701","slug":"teasingh-with-girl-by-school-teacher-parants-marpeet-with-staff-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने छात्रा को छेड़ा, परिजनों का हंगामा, स्टाफ से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर ने छात्रा को छेड़ा, परिजनों का हंगामा, स्टाफ से हाथापाई
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Thu, 10 Dec 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में टीचर ने छात्रा से छेड़छाड़ की। जैसे ही परिजनों को पता चला, उन्होंने हंगामा कर दिया। यहां तक कि स्कूल स्टाफ से हाथापाई हो गई। घटना जालंधर की है। संस्कृति केएमवी स्कूल के एक साइंस अध्यापक ने सातवीं कक्षा की छात्रा से की छेड़छाड़ की। उसने अपने परिजनों को बताया तो माता-पिता ने स्कूल बाहर खूब हंगामा किया।
विज्ञापन
पुलिस के सामने ही पीड़िता के समर्थकों और स्कूल के स्टाफ के बीच हाथापाई तक हो गई। पीड़ित छात्रा के अभिभावक व उनके समर्थकों ने एक अध्यापक के साथ एक महिला टीचर से भी मारपीट की। इस दौरान स्कूल प्रबंधन ने भी पीड़िता के अभिभावकों के अलावा अन्य बच्चों के अभिभावकों से भी मारपीट की।
विज्ञापन
इससे गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल के बाहर धरना देकर रोड जाम कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही एसीपी अमनीत कौंडल पुलिस बल समेत मौके पर पहुंची। उन्होंने पीड़ित छात्रा के अभिभावकों को मामले में जांच करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
अन्य बच्चों के अभिभावकों ने उनसे कहा कि वे उक्त अध्यापक पर कानूनी कार्रवाई की मांग को लेकर आए थे, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने न तो उनसे बात की और ना ही स्कूल का दरवाजा खोला। उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल पर आरोप लगाया कि वे आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही हैं।
उन्होंने एसीपी से मांग की है कि स्कूल प्रिंसिपल व अध्यापक पर मामला दर्ज किया जाए। स्कूल प्रिंसिपल का कहना है कि उन्होंने पीड़ित छात्रा के माता-पिता को कहा था कि वे 15 दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार कर लेंगी। वहीं इस तरह से स्कूल के बाहर आकर हंगामा करना ठीक नहीं है।
उन्होंने कहा कि वे उन्हें अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए रह रहे हैं, लेकिन यह काम उनका नहीं पुलिस का काम है। गौरतलब है कि मंगलवार को स्कूल की सातवीं की छात्रा ने अध्यापक पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
इसके बाद पीड़िता के अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर अध्यापक पर कार्रवाई करने की मांगी की थी। स्कूल की ओर से अध्यापक को स्कूल से निकाल दिया गया था, लेकिन उसके खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी थी।
दो दिन बीत जाने के बाद भी अध्यापक पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रा के माता-पिता व उनके सहयोगियों ने वीरवार को स्कूल में हंगामा कर दिया।