{"_id":"5770c7fb4f1c1b5f1879abdb","slug":"teasing-with-ram-rahim-photo-ram-rahim-photo-viral-on-social-media-gurmeet-ram-rahim-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर डेरामुखी की आपत्तिजनक फोटो वायरल, भड़के अनुयायी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर डेरामुखी की आपत्तिजनक फोटो वायरल, भड़के अनुयायी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
Updated Mon, 27 Jun 2016 12:42 PM IST
विज्ञापन
गुरमीत राम रहीम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरा सच्चा सौदा सिरसा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा की फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने पर अुनयायी भड़क गए। उन्हें फिलहाल पुलिस ने शांत कर दिया, लेकिन इस मामले में पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
पहले इस मामले में महेशनर पुलिस जांच कर रही थी, लेकिन बाद में इस केस को कैंट पुलिस के हवाले किया गया। शनिवार देर रात डेरा अनुयायियों ने महेशनगर थाने पहुंचकर शिकायत की थी कि कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर डेरामुखी के हाथों में शराब पकड़कर उनकी तस्वीर को आपत्तिजनक ढंग से बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है। अब युवक इस फोटो पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर रहे हैं।
डेरा अनुयायियों ने भी पुलिस को चेतावनी दी कि यदि उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें भी मजबूरन सड़कों पर उतना पड़ेगा। इस पर पुलिस ने उन्हे शांत कर साइबर सैल से मदद मांगी थी। पुलिस की साइबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने नोएडा निवासी अंकुर वशिष्ठ, अमृतसर निवासी हरप्रीत सिंह, संदीप वर्मा, नीरज व अजय के खिलाफ आईटी एक्ट व धार्मिक भावना भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है। उनके अनुसार अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, अभी कार्रवाई चल रही है।