फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teams win thrilling matches in the Administrator's Challenge Cup football tournament

Chandigarh News: एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट में टीमों ने रोमांचक मुकाबलों में जीत दर्ज की

Sun, 25 Jan 2026 02:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Teams win thrilling matches in the Administrator's Challenge Cup football tournament
चंडीगढ़। एडमिनिस्ट्रेटर चैलेंज कप फुटबॉल टूर्नामेंट–2026 (अंडर-17) का आयोजन यूटी प्रशासन के खेल विभाग की ओर से किया जा रहा है। शुक्रवार को खराब मौसम और वर्षा के चलते जो मुकाबले रद्द कर दिए गए थे वे मुकाबले शनिवार को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स 46 में कराए गए।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में आफ्टा ओडिशा ने राजस्थान यूनाइटेड फुटबॉल क्लब (अलवर, राजस्थान) काे 4-1 से हराया। विजेेता टीम से आयुष ने 13 वें मिनट में, निभाष ने 47 वें मिनट में, सादशि ने 80 वें मिनट में, अनवर ने 86 वें मिनट में एक-एक गोल दागे। हारने वाली टीम से कार्तिक ने मैच के 29 वें मिनट में एक गोल किया।
विज्ञापन

दिन में खेले गए दूसरे मैच में मिनर्वा फुटबॉल अकादमी (मोहाली, पंजाब) ने आरबीडीएसए (मेघालय) की टीम को 4-1 से मात दी। विजेता टीम से देनमानी ने हैट्रिेक लगाते हुए मैच में 14 वें, 56 वें, 59 वें मिनट में तीन गोल कर डाले। वहीं आजम ने मैच के 9 वें मिनट में 1 गोल किया। हारने वाली टीम से बदोलांग ने मैच के 19 वें मिनट में 1 गोल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच के तीसरे मैच में बाबा फतेह सिंह फुटबॉल अकादमी (आनंदपुर साहिब, पंजाब) और कासा फुटबॉल अकादमी, बड़वानी (मध्य प्रदेश) के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रा रहा। दिन का चौथा मुकाबला हिमालयन एफसी (किन्नौर, हिमाचल प्रदेश) और संधू फुटबॉल अकादमी, चंडीगढ़ के बीच 1 –1 से ड्रा रहा। हिमालयन एफसी से अंश पांडे ने 61 वें मिनट में 1 गोल किया। वहीं संधू अकादमी से नैतिक ने मैच के 3 वें मिनट में गोल दागा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed