{"_id":"5c2e5633bdec2256d4376589","slug":"team-reached-for-outline-of-construction-work-for-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"करतारपुर कॉरिडोरः निर्माण कार्य की रूपरेखा के लिए पहुंची टीम, मंत्री रंधावा ने भी किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करतारपुर कॉरिडोरः निर्माण कार्य की रूपरेखा के लिए पहुंची टीम, मंत्री रंधावा ने भी किया निरीक्षण
Fri, 04 Jan 2019 09:22 AM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Fri, 04 Jan 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
करतारपुर कॉरिडोर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद निर्माण कार्य की रूपरेखा तैयार करने के जायजा लेने सीनियर इंजीनियर पीडब्लयूडी नेशनल हाइवे अथॉरिटी सतिंदरपाल सिंह टीम के साथ गुरुवार को दूसरी बार भारत-पाक सीमा पर पहुंचे। उनके साथ डेरा बाबा नानक से विधायक और कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और नगर काउंसिल प्रधान परमीत सिंह बेदी भी थे।
विज्ञापन
टीम में एक्सईएन हरजोत सिंह और जेई जगदीप सिंह पीडब्लयूडी शामिल थे। इस मौके पर पीडब्लयूडी की टीम ने डेरा बाबा नानक के साथ लगती सरहद का दौरा किया। टीमों ने डेरा बाबा नानक से करतारपुर साहिब तक जाने वाले रास्ते का जायजा लिया। इस दौरान दूरबीन के जरिए सुखजिंदर रंधावा ने पाकिस्तान में कॉरिडोर संबंधी चल रहे कार्य को देखने की कोशिश की, लेकिन दूरबीन से कुछ नजर न आने के कारण रंधावा को टॉवर पर चढ़ना पड़ा।
विज्ञापन
रंधावा ने बताया कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनकी ड्यूटी लगाई थी कि पाकिस्तान में चल रहे कार्य को जीरो लाइन पर जाकर देखा जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्णय लिया है कि बनाई गई गर्वनमेंट अथॉरिटी के चीफ एडमिनिस्ट्रेटर गुरदासपुर के डीसी होंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने यहां के पटवारियों को भी निर्देश दिए हैं कि करतारपुर कॉरिडोर संबंधी रास्ते में कितनी जमीन आती है और किस-किस किसान की है, इस संबंधी रिपोर्ट ली जाए।
विज्ञापन
यह काम 2-4 दिन में हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अब जमीन एक्वायर करने का भी फैसला लिया जा चुका है। श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व से पहले कॉरिडोर का काम पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, डेरा बाबा नानक का नाम श्री डेरा बाबा नानक साहिब रखने की मांग भी कैप्टन अमरिंदर सिंह से की जाएगी।
रंधावा ने कहा कि टॉवर पर चढ़कर देखने पर उन्होंने यह पाया है कि पाकिस्तान ने काफी काम शुरू कर दिया है। इस अवसर पर अशोक कुमार गोगी, महंगा राम गरीब, तरलोचन तोची, राजेश बिट्टा, मनी महाजन, गोल्डी, बिट्टा ढिल्लों, शमशेर सिंह, डीएसपी एचएस मान और एसएचओ सुखराज सिंह मौजूद थे।