फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Team of 72 teachers from Punjab going to Singapore to learn management skills

Punjab: सिंगापुर रवाना हुआ पंजाब के 72 शिक्षकों का दल, सीएम भगवंत मान और शिक्षामंत्री ने दी शुभकामनाएं

Sat, 22 Jul 2023 09:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 09:52 AM IST
सार

शिक्षकों को सिंगापुर रवाना करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पहुंचे। उन्होंने सारे टीचरों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें सफर के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की चेयरपर्सन सतवीर बेदी भी हाजिर थी।

विज्ञापन
Team of 72 teachers from Punjab going to Singapore to learn management skills
शिक्षकों से मिलते सीएम और शिक्षामंत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के 72 शिक्षकों का दल प्रबंधकीय गुर सीखने के लिए सिंगापुर जा रहा है। शिक्षकों को सिंगापुर रवाना करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पहुंचे। उन्होंने सारे टीचरों से मुलाकात की। साथ ही उन्हें सफर के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की चेयरपर्सन सतवीर बेदी भी हाजिर थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नई वर्दी में दिखेंगे सैनिक: अमेरिका की तर्ज पर भारतीय सेना के लिए बनी नई यूनिफार्म, बाहर बिक भी नहीं पाएगी
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैस ने शिक्षकों से मुलाकात की थी। साथ ही उन्हें ट्रेनिंग पर जाने के लिए शुभकामनाएं दी थी।  उन्होंने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों की छवि संवारने के अलावा विद्यार्थियों को समय के साथी बनाने के लिए नई तकनीकों द्वारा शिक्षा देने का प्रयास किया है। इसी कड़ी के अंतर्गत प्रिंसिपलों की यह ट्रेनिंग करवाई जा रही है। शिक्षामंत्री ने कहा कि स्कूलों को बेहतर बनाने में प्रिंसिपल की बहुत अहम भूमिका होती है। प्रिंसिपल न केवल छुट्टी के बाद अपना समय स्कूल की बेहतरी के लिए लगाते हैं बल्कि अपनी जेब में से पैसा लगा कर भी स्कूल को संवारते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से चलाई गई दाखिला मुहिम के नतीजों और पंजाब निवासियों से मिल रही फीडबैक से भी यह स्पष्ट हो जाता है कि पंजाब निवासियों का सरकारी स्कूलों में फिर भरोसा बन गया है। सिंगापुर में ट्रेनिंग हासिल करने के लिए चुने गए प्रिंसिपलों की चयन प्रक्रिया को उच्च मानक का बनाने के लिए शिक्षा मंत्री ने विभाग के अधिकारियों की पुरजोर सराहना की। प्रिंसिपलों का यह बैच 22 जुलाई से 29 जुलाई, 2023 तक सिंगापुर में ट्रेनिंग हासिल करेगा। इस मौके पर ट्रेनिंग हासिल करने जा रहे प्रिंसिपलों ने चयन प्रक्रिया और बाकी तजुर्बे भी शिक्षा मंत्री के साथ साझे किए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed