फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers will go door-to-door to find out why many children do not reach school

Chandigarh News: शिक्षक घर-घर जाकर सर्वे में पता करेंगे कई बच्चे क्यों नहीं पहुंच पाते स्कूल

Fri, 06 Jan 2023 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Teachers will go door-to-door to find out why many children do not reach school
चंडीगढ़। शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार से घरों में चाइल्ड मैपिंग सर्वे की शुरुआत की जा रही है। इसको लेकर शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। शिक्षकों को घरों में 14 वर्ष की उम्र तक स्कूल नहीं जाने वाले बच्चों की कारणों के साथ सूची बनानी है। इसके लिए शिक्षकों को घर-घर में जाकर सर्वे करना होगा। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के कई मुख्य बाजारों और कॉलोनी में 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को रेहड़ी और दुकानों पर काम करते हुए देखा जा सकता है। वहीं चौक और लाइटों पर भी बच्चे गुब्बारे और पेन बेचते हैं। शिक्षक बच्चों की उम्र के साथ बच्चे कभी स्कूल गए है या नहीं, अगर स्कूल गए हैं तो कहां और कौन सी कक्षा तक पढ़ाई की है, स्कूल छूटने के क्या कारण हैं, ये सभी जानकारी एकत्रित करते हैं। चाइल्ड मैपिंग सर्वे में मैप किए गए बच्चों को शिक्षक प्रेरित कर स्कूलों तक पहुंचाते हैं। शहर के सरकारी स्कूलों में ऐसे विशेष बच्चों के लिए विशेष कक्षाएं लगाई जाती हैं, जहां उनकी उम्र और समझ के अनुसार उन्हें बनती कक्षा में दाखिला दिया जाता है। बच्चे का सामान्य बच्चे जितना आईक्यू होने के बाद उसे सामान्य बच्चों के साथ कक्षाओं में दाखिला दे दिया जाता है।
विज्ञापन

नौंवी से बारहवीं के शिक्षक सर्वे में नहीं देंगे ड्यूटी
शिक्षा विभाग की ओर से ठंड को देखते हुए सर्दियों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है, ऐसे में आठवीं कक्षा तक के शिक्षक चाइल्ड मैपिंग सर्वे में ड्यूटी दे सकते हैं। वहीं कक्षा नौ से बारहवीं तक को पढ़ाने वाले शिक्षक स्कूलों में बच्चों की कक्षाएं लगाएंगे। - हरसुहिंदर पाल सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed