फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers raised issue regarding teaching load

टीचिंग लोड को लेकर शिक्षकों ने उठाया मुद्दा

Sun, 26 Jul 2020 07:45 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers raised issue regarding teaching load
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pu222.jpg
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में शिक्षकों के पढ़ाने के घंटों को लेकर फिर विवाद उत्पन्न हो गया है। शिक्षकों का आरोप है कि कुछ को अधिक तो कुछ को कम काम दिया जा रहा है जबकि यूजीसी से मानक तय हैं। पीयू प्रशासन तक यह मुद्दा पहुंचा तो अब इसकी जांच की तैयारी चल रही है। टाइम टेबल पास करते समय इन बातों का अधिकारी ध्यान रखेंगे।
विज्ञापन

यूजीसी की ओर से तय है कि एक असिस्टेंट प्रोफेसर सप्ताह में 16 घंटे, एसोसिएट 14 घंटे और प्रोफेसर 12 घंटे क्लास लगाएंगे। इसमें भी थ्योरी और प्रैक्टिकल का समय अलग-अलग है। कुछ शिक्षकों ने बताया कि थ्योरी पढ़ाने के बजाय कुछ शिक्षक लैब में जाते हैं और प्रैक्टिकल के बहाने तीन से चार घंटे स्टडी के रूप में जोड़ रहे हैं जबकि नियमों में ऐसा नहीं है। इसके अलावा असिस्टेंट प्रोफेसर ऐसे हैं जो 20 घंटे भी कक्षाएं लेते हैं, उन्हें छूट नहीं दी जा रही है। इस बार यह मुद्दा फिर कई शिक्षकों ने उठाया है। उन्होंने कहा है कि टीचिंग लोड वाले टाइम टेबल को जांच के बाद ही पास किया जाए।
विज्ञापन

इसके अलावा छात्रों के फीडबैक में पूछे जाने वाले सवालों पर भी उन्होंने अपनी राय दी है। उन्होंने कहा है कि हर शिक्षक की कक्षा से यह फीडबैक लिया जाए न कि सिर्फ एक या दो कक्षाओं से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed