{"_id":"61c738fc9250a050526c422f","slug":"teachers-protest-in-pu-sloganeering-against-punjab-government-chandigarh-news-pkl437235260","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में गरजे शिक्षक, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीयू में गरजे शिक्षक, पंजाब सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सातवें वेतनमान की मांग को लेकर शिक्षक शनिवार को भी गरजे। उन्होंने पीयू में प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर धरना-प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, धरना चलेगा रहेगा। शिक्षकों ने रैली भी निकाली।
पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) के बैनर तले शिक्षक प्रशासनिक ब्लॉक के बाहर एकत्रित हुए और यहां धरना दिया। अध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार अपनी हठधर्मिता पर है। केवल आश्वासन दिए जा रहे हैं, शिक्षकों के मुद्दे हल नहीं हो रहे हैं। इससे समूचे शिक्षकों में आक्रोश है। शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य से लेकर हर काम प्रभावित है, लेकिन पंजाब सरकार को इससे कोई मतलब नहीं है। वह शिक्षा को आगे नहीं बढ़ाना चाहती। छात्रों की परेशानियां बढ़ रही हैं। इससे हमें दुख हो रहा है और सरकार आराम से सो रही है। सचिव प्रो. अमरजीत सिंह नौरा ने कहा कि शिक्षक आरपार की लड़ाई लड़ रहे हैं। अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलने वाला। शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाकर ही दम लेंगे। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वह एकजुट रहें। किसी प्रकार की कोई चिंता न करें। जीत शिक्षकों की होगी और सातवां वेतनमान मिलेगा।