फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teachers of diploma wing in CCET did not get seventh pay scale

सीसीईटी में डिप्लोमा विंग के शिक्षकों को नहीं मिला सातवां वेतनमान

Sat, 19 Dec 2020 02:02 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
Teachers of diploma wing in CCET did not get seventh pay scale
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) कॉलेज नाम तो रख दिया गया, लेकिन नींव माने जाने वाले डिप्लोमा विंग को अलग-थलग कर दिया गया। सर्वाधिक नुकसान इसी विंग को हो रहा है। यहां के शिक्षकों को न तो सातवें वेतनमान का लाभ मिला और न अन्य कुछ लाभ, जबकि डिग्री विंग के शिक्षक इस लाभ के हकदार हो गए। कुछ शिक्षकों का कहना है कि यूटी प्रशासन ने संस्थान को अपग्रेड करने के चक्कर में सभी का नुकसान कर दिया। अभी भी समय है कि चंडीगढ़ प्रशासन अपने इकलौते इस इंजीनियरिंग कॉलेज को काफी आगे ले जा सकता है, इसका हल निकालना होगा।
विज्ञापन

डिप्लोमा विंग के पास अनुभवी शिक्षक हैं। 15 शिक्षक ऐसे हैं जिन्होंने पीएचडी की है। कठिन से कठिन परीक्षाएं उत्तीर्ण कर ये शिक्षक यहां पहुंचे हैं, लेकिन उनकी योग्यता का लाभ डिग्री विंग के विद्यार्थी नहीं ले पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि शिक्षकों को वहां पढ़ाने की कोई अनुमति नहीं है और न ही विद्यार्थी डिग्री विंग में जाकर कुछ नई चीज जान पाते। विद्यार्थियों ने कहा है कि डिग्री विंग में ट्रेडों की संख्या बढ़ाएं ताकि अन्य विद्यार्थियों को लाभ मिल सके और दोनों संस्थानों को जिस तरह एक कॉलेज का नाम दिया गया है उसी तरह इसका संचालन भी एक हो। इससे विद्यार्थियों को और लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed