फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   teacher win lottary bumper

सुबह कुछ ऐसा हुआ, अध्यापक बन गया करोड़पति

Sun, 11 May 2014 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू Updated Sun, 11 May 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
teacher win lottary bumper

गांव तसिंबली के सरकारी स्कूल के अध्यापक सर्बजीत सिंह ने एक करोड़ रुपये का पहला इनाम जीता है। उसने पंजाब सरकार का बैसाखी बंपर का लाटरी टिकट लवली लाटरीज लालड़ू मंडी से खरीदा था।

विज्ञापन


गांव मटेडी जट्टां के रहने वाले 47 वर्षीय सर्बजीत सिंह पुत्र केहर सिंह दस साल से पंजाब सरकार की हर बम्पर लॉटरी में किस्मत आजमा रहा था। वह हर वर्ष पंजाब सरकार की हर बंपर लाटरी का टिकट खरीदता आया है। परंतु आज तक सौ रुपये से अधिक का कभी इनाम नहीं निकला। इस बार बैसाखी बम्पर का टिकट नंबर 447067 बी सीरीज खरीदा और टिकट घर पर रखकर उसका नंबर सेलफोन में फीड कर लिया।
विज्ञापन


22 अप्रैल को ड्रा निकलने पर जब उसने नतीजे के साथ अपने टिकट का नंबर मिलाया, तो उसे परिणाम पर यकीन नहीं हुआ। उसे यकीन तब हुआ जब लवली लॉटरीज वाले ने फोन कर उसे बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी लगी होने के कारण वह पहले इनाम के लिए अप्लाई नहीं कर सका था, परंतु इसी सप्ताह उसने सभी औपचारिकताएं पूरी कर इनाम के लिए आवेदन भेजा है।

सर्बजीत के परिवार में पत्नी, दो बेटियां एवं एक बेटा है। यह पूछने पर कि इतने पैसों का क्या करोगे? सर्बजीत ने कहा कि बरसों से किराए पर रह रहा हूं, सबसे पहले परिवार के लिए घर खरीदूंगा तथा बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाऊंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed