फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Teacher said there has been a lot of improvement in the field of education

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान: शिक्षक बोले- शिक्षा के क्षेत्र में बहुत सुधार हुआ... थोड़ा और हो तो बेहतर

Thu, 17 Aug 2023 02:15 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Aug 2023 02:15 AM IST
सार

गणित के सिलेबस में काफी बदलाव किया गया है। इससे विद्यार्थी पढ़ाई सही तरीके से कर पाएंगे। गणित के कई चैप्टर नए जोड़े गए हैं। इनकी पढ़ाई बच्चों के भविष्य में कारगर साबित होगी। गणित के सिलेबस में नए चैप्टर और जोड़े जाएं जिससे कि विद्यार्थी इसकी पढ़ाई सही तरीके से कर सकें।

विज्ञापन
Teacher said there has been a lot of improvement in the field of education
शिक्षक अरविंद कुमार, जेएस बेनीवाल और शिक्षिका किरन शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले करीब एक दशक में हरियाणा की शिक्षा का स्तर काफी ऊंचा हुआ है। बड़े स्तर पर सुधार हुआ है। विद्यार्थियों की उड़ान को पंख लगने लगे हैं। थोड़े और सुधार की अब भी जरूरत है। यह कहना है उन शिक्षकों का, जो अपने मेधावी छात्रों की खुशी में चार चांद लगाने के लिए उनके साथ अमर उजाला मेधावी छात्र समारोह में पहुंचे थे।

विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का माहौल बनने लगा
स्कूल में भी बच्चों को पढ़ाई के माहौल का होना बहुत जरूरी है। एक शिक्षक को रिपीट टेस्ट, कोर्स रिवाइज, प्री बोर्ड की परीक्षा का आयोजन करते रहना चाहिए। कमजोरी को छिपाने के बजाय शिक्षक हर अभिभावक-परिजन बैठक में खुलकर बात करें। बच्चों के द्वारा किए गए काम की समीक्षा शिक्षक करने के बाद अभिभावक और छात्रों से बात करे। इसी तरह से शिक्षा पद्धति में सुधार हो सकता है। राज मनोचा, डायरेक्टर, शांति विद्या निकेतन हाई स्कूल डबुआ कॉलोनी फरीदाबाद।
विज्ञापन


अभिभावक बच्चों पर पूरा ध्यान दें
बच्चों के मुकाम हासिल करने में उनके स्वजनों का सबसे बड़ा रोल होता है। विद्यार्थी जो भी स्कूल में पढ़ता है, वह घर जाने के बाद उसको दोहराता है कि नहीं। इस बात का अभिभावकों को ध्यान रखना चाहिए। अगर वह पढ़ाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही करता है तो उसे उसके कर्तव्य को बताना चाहिए। हिंदी में नैतिक शिक्षा का अध्याय नया जोड़ा गया है। यह बच्चों के लिए कारगर होगा। किरन शर्मा, शिक्षका।

विज्ञापन
विज्ञापन

Teacher said there has been a lot of improvement in the field of education
शांति विद्या निकेतन फरीदाबाद की निदेशक राज मनोचा व शिक्षक संजय दुबे। - फोटो : अमर उजाला

तकनीकी शिक्षा पर जोर दें
बच्चों के सिलेबस में जिस तरह से बदलाव किया गया है, यह भविष्य में उनके लिए ठीक होगा। बच्चों को तकनीकी की पढ़ाई पर जोर देना चाहिए, जिससे कि वह अपना भविष्य बेहतर बना सकें। इतिहास में हिंदू धर्म व जैन धर्म सहित अन्य चीजों के बारे में बताया गया है। इससे बच्चे अपनी संस्कृति के बारे में जागरूक होंगे। सिलेबस में बदलाव के माध्यम से उनकी पढ़ाई बेहतरीन हो सकेगी। जेएस बेनीवाल, डायरेक्टर, शांति निकेतन, फतेहाबाद।

गणित के सिलेबस में बदलाव से बच्चे पढ़ेंगे
गणित के सिलेबस में काफी बदलाव किया गया है। इससे विद्यार्थी पढ़ाई सही तरीके से कर पाएंगे। गणित के कई चैप्टर नए जोड़े गए हैं। इनकी पढ़ाई बच्चों के भविष्य में कारगर साबित होगी। गणित के सिलेबस में नए चैप्टर और जोड़े जाएं जिससे कि विद्यार्थी इसकी पढ़ाई सही तरीके से कर सकें।-अरविंद कुमार, शिक्षक

सभी बच्चों को बराबर प्रोत्साहन मिले
सभी विद्यार्थियों में रचनात्मकता प्रणाली को विकसित किया जाए। बच्चों के अंदर से सिलेबस कठिन होने के डर को निकाला जाए। सरकारी और प्राइवेट स्कूल के बच्चों को आर्थिक रूप से कमजोर होने पर सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए। शिक्षा में समानता के आधार पर छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाए। इससे बच्चे प्रोत्साहित होकर अपनी पढ़ाई करेंगे। -संजय कुमार दुबे, शिक्षक, पटेल पब्लिक स्कूल, फरीदाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed