{"_id":"66cfcd05a9dedff5110f902d","slug":"teacher-couple-left-for-duty-thief-made-away-with-jewelery-and-cash-chandigarh-news-c-16-pkl1043-502468-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: शिक्षक दंपती चले गए ड्यूटी, चोर ने ज्वेलरी और नकदी पर कर दिया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: शिक्षक दंपती चले गए ड्यूटी, चोर ने ज्वेलरी और नकदी पर कर दिया हाथ साफ
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। अब चोरों ने सेक्टर-51 स्थित हाउसिंग बोर्ड निवासी शिक्षक दंपती के घर का ताला तोड़कर अलमारी से लाखों रुपये की ज्वैलरी व नकदी सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-51 स्थित हाउसिंग बोर्ड मकान नंबर-95/बी में रहने वाले शिकायतकर्ता संदीप कुमार निवासी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों शिक्षक हैं। बीती 27 अगस्त की सुबह दोनों घर पर ताले लगाकर ड्यूटी चले गए। करीब 12 बजे जब उनकी मेड घर पर काम करने के लिए आई तो ताले टूटे हुए थे। उसने उन्हें फाेन कर घर के ताले टूटने के बारे में बताया। सूचना पाते ही वह दंपती घर पहुंचे तो कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी चेक की तो उसमें रखी ज्वैलरी में 3 जोड़ी सोने के ईयररिंग, 2 सोने की चेन, 2 सोने के कड़े, 1 हीरे की अंगूठी, 1 सोने का लॉकेट, 4 सोने की अंगूठी, दो जोड़ी चांदी, चार चेन और करीब पांच हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती सामान गायब था। इसके बाद सूचना पाते ही सेक्टर-49 थाना पुलिस सहित फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी।