फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tattoo artist attacked lawyer pointed weapon lawyer injured falling down the stairs middle

टैटू आर्टिस्ट ने वकील पर नुकीले हथियार से किया हमला, बीचबचाव में सीढ़ियों से गिरकर जख्मी हुए वकील

Mon, 31 Aug 2020 11:15 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tattoo artist attacked lawyer pointed weapon lawyer injured falling down the stairs middle
चंडीगढ़। सेक्टर-8 (मध्य मार्ग) स्थित एक टैटू बनाने वाले एक शोरूम में लुधियाना के एक वकील पर नुकीले हथियार से हमले करने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि टैटू आर्टिस्ट ने वकील से बदसलूकी करके हमला करना चाहा, लेकिन बचने के प्रयास में सीढ़ियों से पैर फिसलने के चलते उन्हें चोटें लगीं। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुधियाना निवासी वकील सौरभ को जीएमएसएच-16 पहुंचाया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार दोपहर करीब दो बजे की है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-8 मध्य मार्ग के एक टैटू शोरूम में झगड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वकील को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस को दिए बयान में सौरभ ने बताया कि वह लुधियाना में वकील है। सोमवार दोपहर को वह सेक्टर-8 स्थित एक शोरूम में टैटू बनवाने गए। इस दौरान टैटू के कुछ डिजाइनों को देखकर उनका रेट जानना चाहा। आरोप है कि इस दौरान रेट बताने के बजाय टैटू आर्टिस्ट ने उनसे बदसलूकी करनी शुरू कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर टैटू आर्टिस्ट ने उन पर नुकीले हथियार से हमला करने की कोशिश की। इस कारण वह सीढ़ियों से फिसलकर जख्मी हो गए। वहीं पुलिस का कहना कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed