फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Task force to be formed to work with Israel on water management

Haryana News: जल प्रबंधन पर इस्रायल के साथ काम करेगा हरियाणा, टास्क फोर्स का होगा गठन

Tue, 26 Jul 2022 07:14 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 26 Jul 2022 07:14 PM IST
सार

इस्रायल के पूर्व मंत्री एवं मेकोरोट के चेयरमैन अरोनोविच ईत्सहाक ने कहा कि वह जल संसाधन में एक अग्रणी देश हैं। कम पानी होने के बावजूद यहां अच्छे जल प्रबंधन से खेती की जा रही है।

विज्ञापन
Task force to be formed to work with Israel on water management
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : @mlkhattar

विस्तार

जल प्रबंधन और संसाधन के क्षेत्र में इस्रायल के साथ मिलकर काम करने के लिए हरियाणा सरकार टास्क फोर्स बनाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार को इस्रायल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उनके निवास पर मुलाकात की। 

विज्ञापन


मनोहर लाल ने कहा कि जल संसाधन के क्षेत्र में काम करते हुए आगे बढ़ेंगे। हरियाणा में घटते जलस्तर और इस्रायल में कम पानी की समस्या है। ऐसे में दोनों मिलकर तकनीक व अन्य विषयों पर काम कर सकते हैं। प्रदेश में जल स्तर तेजी से गिर रहा है, ऐसे में प्रदेश सरकार पानी बचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। 
विज्ञापन


हम पानी की चुनौती को समझते हैं। मुझे लगता है कि हमें मिलकर काम करने की जरूरत है। इस्रायल पहले ही हरियाणा के साथ कृषि और बागवानी के क्षेत्र में सहयोग कर रहा है। दोनों को एक-दूसरे की तकनीक, अविष्कार और चुनौतियों से सीखने की जरुरत है। मुख्यमंत्री ने इस्रायल के प्रतिनिधिमंडल का आह्वान किया कि वे ऐसे प्रोजेक्ट व योजनाएं हरियाणा में लेकर आएं, जिससे पानी का सही इस्तेमाल किया जा सके और कम पानी में भी भूमि की ऊपजाऊ शक्ति बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूरगामी सोच के साथ कार्य कर रहा इस्रायल: अरोनोविच ईत्सहाक्र
इस्रायल के पूर्व मंत्री एवं मेकोरोट के चेयरमैन अरोनोविच ईत्सहाक ने कहा कि वह जल संसाधन में एक अग्रणी देश हैं। कम पानी होने के बावजूद यहां अच्छे जल प्रबंधन से खेती की जा रही है। हम चाहते हैं कि उनकी तकनीक व अन्य संसाधनों के माध्यम से हरियाणा को टिकाऊ जल प्रबंधन एवं संसाधन का समाधान दिया जा सके। बाढ़, सूखे, वाटर रिचार्जिंग आदि की स्थिति से कैसे निपटें, इसके लिए अच्छी योजनाएं तैयार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed