फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Tashan, Bridal Make up Tips

आजकल हैवी नहीं...अब लाइट और ड्यूरी मेकअप से सजती हैं दुल्हनें, फायदे जानिए और अपनाइए

Mon, 23 Mar 2020 01:10 PM IST
खुशबू गोयल वीणा तिवारी, चंडीगढ़
वीणा तिवारी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 23 Mar 2020 01:10 PM IST
विज्ञापन
Tashan, Bridal Make up Tips
दुल्हन का मेकअप - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन के हैवी मेकअप ट्रेड का दौर अब गुजरे जमाने की बात हो चुकी है। हैवी और चटक रंग की बजाय वे हल्के लाइट कलर के दुल्हन के ड्रेस को पसंद कर रही हैं। उन्हें डार्क की बजाय ड्यूरी मेकअप अट्रेक्ट करने लगा है। सेक्टर 8 स्थित ट्रेस लाउंज फैमिली सैलून के मालिक मुनीष बजाज का कहना है कि आज की मॉडर्न दुल्हन चेहरे को हैवी लुक देने की बजाय एक-एक नैन नक्स को उभारने वाला मेकअप ट्रेंड फॉलो कर रही हैं।
विज्ञापन


सटल मेकअप का नैचुरल लुक
पुराने मेकअप ट्रेंड में चेहरे पर डार्क मेकअप किया जाता था। जिससे चेहरा हैवी हो जाता था और सभी फीचर उभर नहीं पाते थे। ये कहना है ट्रेस लाउंज के मेकअप एक्सपर्ट नीलू का। उनके मुताबिक सटल मेकअप में छोटी आंखों को उभारने के लिए स्मजी काजल और व्हाइट काजल को मिलाकर मेकअप करते हैं। चौड़ी नाक को नुकीला शेप देने व गालों को शार्प दिखाने के लिए कंटोरिंग करते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए ब्राउन कलर का प्रयोग किया जाता है। आंखों के मेकअप में आइब्रो के ऑक शेप को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आंखों को उभारने के लिए एक-एक पार्ट पर शैडो का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें ब्लैक और ब्राउन स्मॉकी आईज ट्रेंड सबसे ज्यादा डिमांड में है। इसे हाई डेफनिशन मेकअप भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूरी मेकअप यानी ड्रेस व मेकअप का सही संतुलन

अब चेहरे के मेकअप को अपने ड्रेस के अनुसार कराने का चलन बढ़ा है। इसे ड्यूरी मेकअप ट्रेंड कहते हैं। इसमें ड्रेस, ज्वैलरी के मुताबिक मेकअप किया जाता है। दुल्हन लाइट कलर के लहंगे को लाइट ज्वैलरी के साथ वियर करना ज्यादा पसंद कर रही हैं। हैवी ब्लॉउज के साथ लाइट चुन्नी ले रही हैं। उनमें भी चेहरे के लाइट मेकअप के साथ आंखों को डार्क कलर कॉम्बिनेशन में हाई डेफनिशन मेकअप किया जा रहा है।

ब्रश तकनीक ने बदला सिनेरियो
चेहरे के दाग-धब्बे और झुर्रियों को छिपाने केलिए ढे़र सारा फाउंडेशन यूज करने की बजाय अब ब्रश तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें लाइट लिक्विड  मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर इसे छिपा दिया जाता है। इससे मेकअप फैलने का डर नहीं रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed