फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Taps worth lakhs stolen from Kothi, toilet sheet also broken

Chandigarh News: कोठी से लाखों की कीमत के नल चोरी, टॉयलेट शीट भी तोड़ी

Wed, 09 Oct 2024 05:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Taps worth lakhs stolen from Kothi, toilet sheet also broken
चंडीगढ़। सेक्टर-21ए में एक कोठी में घुसकर चोरों ने 27 सितंबर की रात लाखों रुपये के नल और अन्य सामान चोरी कर लिया। साथ ही टॉयलेट में लगी महंगी शीट सहित वॉशबेसिन को भी तोड़ दिया। इस मामले में शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कुणाल मुलवानी निवासी सेक्टर-34/डी ने बताया कि 27 सितंबर की रात उनकी सेक्टर-21ए स्थित कोठी नंबर-3 में चोरों ने घुसकर अलग-अलग जगह लगे 17 नल (वाटर टैप मिक्चर), 16 नल, 5 ओवरहेड शॉवर, 30 वॉल कॉक (ब्रांड जगुआर, सेरा, नोवा), 30 हैवेल्स मिनिएचर सर्किट ब्रेकर, 2 वाटर गीजर मेक हैवेल्स क्रॉम्पटन के अलावा वॉशबेसिन और टॉयलेट सीट को तोड़ दिया। चोर कई अन्य नल भी चोरी करके ले गए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed