{"_id":"5dcb1eba8ebc3e5b232d9b4c","slug":"talent-shows-in-ultra-run-chandigarh-news-pkl356641060","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रा रन में दिखेगा जज्बा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रा रन में दिखेगा जज्बा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। द ग्रेट रन ऑफ पंजाब का आयोजन 24 नवंबर को चंडीगढ़ से किया जाएगा। इवेंट के आयोजक बलविंदर सिंह और महक कपूर ने बताया कि यह 200 किलोमीटर लंबी अल्ट्रा रन चंडीगढ़ क्लब से शुरू होकर अमृतसर तक जाएगी।
उन्होंने चंडीगढ़ क्लब में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि इवेंट के साथ तीन किलोमीटर और 10 किलोमीटर की फन दौड़ और हॉफ मैराथन का भी आयोजन होगा। इसके बाद चंडीगढ़ से रोपड़ तक 50 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन होना है। बलविंदर ने बताया कि इस आयोजन के लिए उन्होंने 15 बार इस रूट की रेकी की और अल्ट्रा रन के बेहतरीन रूट का प्लान किया। उन्होंने बताया कि लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करती हुई यह अल्ट्रा रन पंजाब के पांच बड़े शहरों और 14 ऐतिहासिक गांवों से होकर गुजरेगी। इतना ही नहीं, इस अल्ट्रा रन में गढ़शंकर से आदमपुर तक का रूट ऐसा है, जो 50 किलोमीटर का सीधा ट्रैक है। बलबिंदर ने बताया कि उन्होंने ऐसा रूट बनाया गया है, जिसमें आपको पंजाब की पंजाबियत के भी दर्शन होंगे। उन्होंने बताया कि द ग्रेट रन ऑफ पंजाब का यह दूसरा आयोजन है और इसमें एक हजार से ज्यादा प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। आयोजक महक कपूर ने बताया कि हम सभी रोज दौड़ते हैं, हमारा संपर्क अलग-अलग दौड़ने वाले ग्रुपों से है। ऐसे में हम सालभर संपर्क में रहते हैं। लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में तो हमने अपने कोच भी नियुक्त किए हैं, जो लोगों को दौड़ने के लिए प्रेरित करते हैं। ऐसे में हमें उम्मीद है कि इस रन में 1000 से ज्यादा लोग हिस्सा लेंगे, बाकी सभी रन के लिए प्रतिभागियों से किसी तरह कोई सर्टिफिकेट नहीं लिया जाएगा। 200 किलोमीटर के रन में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी खिलाड़ियों से उनकी मेडिकल रिपोर्ट ली जाएगी।
75 साल के अमर लेंगे हिस्सा
इस प्रेस कॉन्फेंस में आए 75 साल के मास्टर एथलीट अमर सिंह चौहान ने बताया कि वह इस प्रतियोगिता में 21.1 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उन्होंने अभी तक 80 से ज्यादा दौड़ों में हिस्सा लिया है, जिसमें 70 से ज्यादा दौड़ों में उन्होंने पहला स्थान हासिल किया है। अमर सिंह ने बताया कि वह कई बार 55 प्लस कैटेगरी में भी हिस्सा लेते हैं, बावजूद इसके में हर प्रतियोगिता में मेडल जीतने के इरादे से दौड़ता हूं।