{"_id":"fced04dfad78b3cb0e959c7d5ca4bef7","slug":"talent-hunt-competition-for-childrens","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों के लिए हुनर दिखाने का मौका, खबर पढ़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों के लिए हुनर दिखाने का मौका, खबर पढ़ें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 13 May 2014 01:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरीब बच्चों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देने के लिए काम करने वाली एक संस्था ने सेक्टर-8 स्थित स्कोर में मुटियार पंजाब दी ते गबरू पंजाब दा 2014 की घोषणा की।
विज्ञापन
इस टैलेंट हंट का ऑडिशन पंजाब के 11 शहरों में होगा, जिसमें से बेस्ट 10 प्रतियोगियों को फिनाले के लिए चंडीगढ़ लाया जाएगा जो 5 और 6 जुलाई को होगा।
इस प्रतियोगिता में जनरल कैटैगरी के बच्चों के लिए एंट्री फीस 200 रुपये रखी गई है और गरीब बच्चों के लिए यह फीस माफ होगी। इस टैलेंट हंट में बच्चों को डांस, एक्टिंग, ड्रामा, रैंप वॉक आदि करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
शो को जज करेंगे पंजाबी एक्टर बावा वर्मा और एक्ट्रेस पूनम सूद। फि नाले तक पहुंचने वाले बच्चों को एक्टर, डिजाइनर, कोरियोग्राफर ट्रेनिंग देंगे, जिसकी फीस अभी तय नहीं की गई है।
विज्ञापन
संस्था के चेयरमैन जी एस संधू ने बताया कि यह कार्यक्रम पंजाबी कल्चर को प्रोमोट करने के लिए किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जीतने वाले टॉप 3 विनर्स को पंजाबी मूवी में मौका दिया जाएगा।